फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Roads filled with 30 mm of rain

30 मिमी बरसात से लबालब हुई सड़कें

Mon, 19 Jul 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Roads filled with 30 mm of rain
अयोध्या। जिले में रविवार भोर से ही शुरू हुई झमाझम बरसात ने आमजन को काफी राहत पहुंचाई। दिन भर में करीब 30 मिमी. बरसात से शहर की तमाम सड़कें जलमग्न हो गई। कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव से लोगों को भी समस्याओं से जूझना पड़ा। वहीं, धान की रोपाई कर रहे किसानों को काफी सहूलियत मिली। मौसम विभाग ने अभी हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

लोग रविवार सुबह जब सो कर उठे तो बारिश की तेज फुहारों ने उनका स्वागत किया। दोपहर तक शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक मध्यम से तेज वर्षा का दौर जारी रहा। लॉकडाउन होने की वजह से लोगों ने भी परिवार संग सुबह से ही बारिश का आनंद लिया। शहरी इलाकों में तमाम गली-मोहल्लों में बरसात का पानी जमा हो गया।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र में तमाम सड़कें भी जलमग्न हो गईं। राहगीरों को इससे मुसीबतें भी झेलनी पड़ीं। दोपहर बाद बारिश बंद हुई और मौसम कुछ साफ हुआ। जिले में सुबह से ही हुई करीब 30 मिमी. बरसात से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। साथ ही खेती-किसानी को भी काफी फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों धान की रोपाई में व्यस्त किसानों के लिए यह बारिश तो किसी वरदान से कम नहीं है। सुबह से ही बारिश की वजह से दिन का तापमान एक डिग्री और लुढ़ककर 31 डिग्री पहुंच गया, जबकि रात का तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। आद्ररता अधिकतम 97 फीसदी व न्यूनतम 82 फीसदी रही।

2.9 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही दक्षिणी-पूर्वी हवा ने सुखद एहसास कराया। मौसम विभाग के अनुसार कुमारगंज क्षेत्र में 27 मिमी., पिरखौली सोहावल में 36.4 मिमी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने व हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed