फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   road

दुकानों व मकानों पर लगा दिए गए थे लाल निशान, अब इस कदम से मिलेगी राहत

Tue, 20 Oct 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
road
गोसाईगंज। मयाबाजार-गोसाईगंज में अब न तो कोई मकान टूटेगा और न ही दुकान। कारण शासन ने गोसाईगंज-मयाबाजार में फोरलेन बाईपास स्वीकृत कर दिया है। बाईपास के निर्माण पर करीब पौने दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। बजट रिलीज होते ही कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग काम शुरू कर देगा। ऐसे में अब यहां के मकान व दुकानों को टूटने से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

गोसाईगंज-मयाबाजार मार्ग अतिक्रमण की वजह से सिकुड़ गया है। इससे निजात दिलाने को शासन ने इस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य मंजूर किया था। निर्माण शुरू कराने से पहले प्रशासन ने मकान व दुकानों पर लाल निशान लगा दिए थे।
विज्ञापन

इससे नागरिकों में हड़कंप मच गया गया था। इसे देखते हुए स्थानीय व्यापारियों व भवन स्वामियों ने क्षेत्रीय विधायक को इस समस्या से अवगत कराया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय विधायक इंद्र प्रताप उर्फ खब्बू तिवारी ने एक माह पहले गोसाईगंज नगर व मया बाजार में बाईपास फोरलेन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था, वह स्वयं जाकर मुख्यमंत्री से मिले भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका यह प्रयास रंग लाया और बाईपास फोरलेन निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया। इस पर अब शासन ने स्वीकृति दे दी है। प्रस्ताव मंजूर होने से अब मार्ग चौड़ीकरण की जद में आने वाले भवन टूटने से बच जाएंगे। फोरलेन बाईपास की स्वीकृति मिलने पर पूर्व चेयरमैन श्रीनाथ, प्रदीप जायसवाल, श्रीप्रकाश जायसवाल, चंद्रशेखर, प्रशांत कुमार आदि ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed