{"_id":"5df51b798ebc3e8791704bcc","slug":"road-accident-faizabad-news-lko4977633133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर
विज्ञापन
शुजागंज। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
शुजागंज चौकी क्षेत्र में भेलसर-टिकैतनगर संपर्क मार्ग पर मुस्काबाद के पास शुक्रवार देर शाम अनियंत्रित मैजिक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अहमदाबाद गांव निवासी पिंटू (26) पुत्र राम केतार और राम भुलावन तिवारी (50) पुत्र भवानी तिवारी निवासी हलीम नगर घायल हो गए।
दोनों को रुदौली सीएचसी से जिला अस्पताल और फिर वहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान पिंटू की मौत हो गई। जबकि राम भुलावन तिवारी का इलाज चल रहा है। शुजागंज चौकी प्रभारी सुधाकर यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।