फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   river

सरयू नदी का बढ़ा जलस्तर, कई गांव डूबे

Sun, 02 Aug 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
river
अयोध्या। सरयू अपने रौद्र रूप में आ गई है। इसके चलते रुदौली, सोहावल व सदर तहसील के 12 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ पीड़ित तटबंधों का सहारा ले रहे हैं। प्रभावितों ने प्रशासन पर अपेक्षित सहयोग न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पूरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सरयू नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे दर्जनों गांव में घरों में पानी घुस गया है। बाढ़ पीड़ित अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर नाव द्वारा पहुंचा रहे हैं। सर्वाधिक बाढ़ से प्रभावित मुडाडीहा गांव है, यहां चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है।
विज्ञापन

इसके बावजूद अभी लोग अपना घर छोड़ने को तैयार नहीं है। हाल यह है कि अगर पानी और बढ़ा तो इनकी जान जोखिम में पड़ सकती है। गांव के राजाराम यादव ने बताया सामान की लालच में घर में रहना पड़ रहा है, नाव द्वारा घर का पूरा सामान बाहर ले जाना संभव नहीं है। उरदहावा के पंच लाल यादव ने बताया कि लकड़ियां भीग गईं हैं। घर में अनाज होते हुए भी भोजन पका पाने की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में दिखा घड़ियाल
शुजागंज। रुदौली तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में शनिवार शाम सल्लाहपर व सड़री रौनाही तटबंध उत्तरी किनारे ग्रामीणों ने एक विशालकाय घड़ियाल देखा। विधायक ने डीएफओ से घड़ियाल को पकड़ने के निर्देश दिए। बरई निवासी रणवीर सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम सल्लाहपुर व सडरी रैंफ के बीच घड़ियाल दिखाई दिया था। वन विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय शिकारियों को बुलाकर घड़ियाल को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक के कारण वह पकड़ा नहीं जा सका। वन रेंजर वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि स्थानीय शिकारियों की मदद से घड़ियाल पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed