फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   river

सरयू की धार ने तेज की कटान

Sun, 28 Jun 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
river
शुजागंज। रुदौली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में सरयू नदी के कटान को रोकने के लिए करोड़ो की लागत से बनाया गया स्पाइन बांध निष्प्रभावी साबित हो रहा है। रविवार को नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से महंगू का पुरवा में कटान शुरू हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बांध बनाने में मानक का प्रयोग न होने से कटान की रोकथाम नही हो पा रही है।
विज्ञापन

रुदौली तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव महगू का पुरवा के 140 घरों के 700 परिवार के आशियाने को बचाने के लिए जहां प्रदेश सरकार प्रयासरत हैं, वहीं घाघरा नदी के कटान को रोकने के लिए स्पाइन बांध व जियो बैग के बाढ़ काटन रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन अभी नदी का जलस्तर बढ़ा ही कि नदी धारा से कटान होने लगी। पिछले गुरुवार को जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने भी मौके का निरीक्षण किया था। बांध निर्माण में देरी व लापरवाही से नाराज मंत्री ने अवर अभियंता प्रदीप कुमार को निलंबित करते हुए जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

ग्रामीण संजय सिंह, गंगा प्रसाद, तिलकराम, राजकमल आदि का कहना है बाढ़ के समय ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों कर्मचारियों व ग्रामीणों के आवागमन के लिए एक मात्र सड़क बदहाली का शिकार है। गांव कटान के मुहाने पर है लेकिन करोड़ों खर्च करने के बावजूद हालात वैसे ही बने हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed