{"_id":"62265b995354ba18505a49e3","slug":"revealed-the-inter-generational-gang-that-robbed-faizabad-news-lko6208175141","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेकी करके चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेकी करके चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। मोहल्ले-मोहल्ले घूमकर रेकी करके बंद मिलने वाले घरों में नकब लगाकर चोरी करने वाले अंतर जनपदीय गैंग का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है।
गैंग लीडर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी के सामान भी बरामद किया गया हैं। गिरफ्तारी करने वाले टीम को 20 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की गई है।
पुलिस लाइंस सभागार में सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि कोतवाली नगर व कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में हुई विभिन्न वारदातों की जांच के दौरान पता चला कि एक अंतर्जनपदीय गिरोह के लोग जिले में किराए का कमरा लेकर रहते हैं।
मजदूरी व पढ़ाई का बहाना करके दिन में कॉलोनी में घूमते हैं और जिस घर में ताला लगा रहता है, उन घरों में रात में नकबजनी करके चोरी करते हैं।
बताया कि इन्हीं वारदातों के अनावरण के लिए लगे नगर कोतवाल देवेंद्र सिंह, देवकाली चौकी इंचार्ज सुनील यादव, उप निरीक्षक अमित सिंह, राजेश कुमार यादव अन्य के साथ कोतवाली नगर के नरेंद्रालय रेलवे स्टेशन के निकट सोमवार सुबह करीब आठ बजे छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान अमित तिवारी निवासी अचलापुर, थाना खरबूपुर गोंडा, चंदन भारती निवासी कटरा शिवदयालगंज, थाना नवाबगंज गोंडा, विष्णु सिंह निवासी दत्तनगर, थाना नवाबगंज गोंडा, पवन सिंह निवासी धमौली, थाना तरबगंज गोंडा, वीरेंद्र शर्मा निवासी दुल्लापुर, थाना नवाबगंज, गोंडा व आकाश यादव उर्फ छोटू निवासी चक्रतीर्थ, थाना रामजन्म भूमि अयोध्या के रूप में हुई है।
बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से सफेद धातु की पायल, पाजेब, बिछिया, पीली धातु की नाक की कील, विजया बैंक की पासबुक, एटीएम कार्ड, दो अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किये गये है।
बताया कि इस गैंग का लीडर अमित तिवारी है। जिसके ऊपर विभिन्न धानों में कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अन्य आरोपियों का भी लंबा आपराधिक इतिहास है। एसएसपी ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।