{"_id":"5814e4804f1c1b1f66bc1bae","slug":"retired-personnel-shot-dead-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड एलआईयू कर्मी ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड एलआईयू कर्मी ने खुद को गोली से उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के जनौरा गांव में शनिवार देर शाम एक रिटायर्ड एलआईयू कर्मचारी ने खुद को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। फायर की आवाज पर दौड़े परिवारीजनों ने उनके कमरे का दरवाजा खोला तो बुजुर्ग सुरेंद्र प्रताप सिंह खून से लथपथ पड़े थे।
बंदूक बगल में पड़ी थी और देखा गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बताते हैं कि 62 वर्षीय सुरेंद्र प्रताप सिंह अभिसूचना शाखा में आरक्षी थे और दो वर्ष पूर्व रिटायर हुए थे। उनके बेटे पंकज ने बताया कि उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है और दोनों अपनी ससुराल में हैं।
घर पर वह, मां और पापा थे। देर शाम पापा घर के अंदर अपने कमरे में गए और खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि मामला आत्महत्या का है, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बताया कि जानकारी मिली है कि सुरेंद्र प्रताप इधर अक्सर बीमार रहते थे।