{"_id":"640e23d5157f5ffe0505ca34","slug":"respect-and-security-of-women-is-priority-of-bjp-faizabad-news-c-13-1-125043-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा भाजपा की प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा भाजपा की प्राथमिकता
Mon, 13 Mar 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
12-बूथ नंबर चार पर स्थित होटल में रविवार को आयोजित भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की ब
अयोध्यां। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानति श्रीनिवासन ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा भाजपा के लिए हमेशा से प्राथमिकता रही है। वे शाहनेवाजपुर स्थित एक होटल में रविवार को मोर्चे की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहीं थीं।
ये बैठक दो सत्रों में हुई। प्रथम सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने तो दूसरे सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को संबोधित किया।
वानति श्रीनिवासन ने कहा कि वर्षों से कुप्रथा का शिकार अल्पसंख्यक महिलाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के परिवारों से सीधे संपर्क में रहे। महिला मोर्चा की पदाधिकारी निकाय चुनाव व लोक सभा चुनाव के लिए तैयार रहें। घर-घर और दर-दर कार्यकर्ता पहुचें। हम सबको अधिक से अधिक प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ना होगा।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि महिलाओं को जब भी अवसर प्राप्त हुआ है तो समाज व राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका से योग्यता प्रमाणित की है। पूर्व की सरकारों ने जो गंदगी प्रदेश में फैला रखी थी उसे खत्म कर आज प्रदेश आगे बढ़ रहा है। इन्वेस्टर समिट में प्रदेश में अधिकाधिक निवेश आना इसका प्रमाण है।
संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अश्मिता चंद्र ठाकुर ने किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गान के साथ किया गया। इसके बाद राजनीतिक प्रस्ताव मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने प्रस्तुत किया, जिसे ध्वनि मत से पास किया गया। राजनीतिक प्रस्ताव व राजनीति में महिलाओं की स्थिति सुधारने पर चर्चा की गई।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ.ममता पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव समेत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष व सभी जिलों व महानगरों की अध्यक्ष उपस्थित रहीं।
निकाय चुनाव में नियमानुसार आगे बढ़ाएंगे आरक्षण प्रक्रिया : भूपेंद्र
अयोध्या। प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हमने अपने संकल्पों को अवसर आने पर हमेशा पूरा किया है। भाजपा में कार्यकर्ताओं और महिलाओं का सम्मान है। प्रदेश में 44 प्रतिशत प्रधान, 43 प्रतिशत ब्लॉक प्रमुख व 45 प्रतिशत जिला पंचायत अध्यक्ष महिलाएं हैं।
बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि निकाय चुनाव में आरक्षण की प्रक्रिया को नियमानुसार आगे बढ़ाया जाएगा। बीजेपी संविधान में प्रदत्त आरक्षण की व्यवस्थाओं के साथ आगे बढ़ेगी। न्यायालय ने हमें समय दिया है, आयोग की रिपोर्ट सरकार को पेश हो चुकी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वह बूथ स्तर तक मोदी-योगी सरकार के जनकल्याणकरी कामों को जन-जन तक पहुंचाएं। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं।
योगीराज में आई अपराध में गिरावट
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के छह वर्ष के कार्यकाल में अपराध में भारी गिरावट आई है। अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई सरकार की प्राथमिकताओं में हैं जो भविष्य में नजीर बनेगी।
सराहनीय रहा महिला मोर्चा का सेल्फी अभियान : धर्मपाल
अयोध्या। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने शनिवार शाम महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी चुनाव पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा चलाया गया सेल्फी अभियान सराहनीय रहा। महिला मोर्चा की बूथ स्तर तक की कमेटी को सशक्त बनाना है। नगर निकाय व लोक सभा चुनाव के लिए महिला मोर्चा तैयार रहे। संवाद