फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Republic Day celebrated with enthusiasm

उल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

Fri, 27 Jan 2017 11:07 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Fri, 27 Jan 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrated with enthusiasm
फैजाबाद-गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस पर जिलेभर में धूमधाम से राष्ट्र ध्वज फहराया गया। पुलिस लाइंस ग्राउंड में कमिश्नर सूर्य प्रकाश मिश्र ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। परेड के साथ आकर्षक झांकियां निकली। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व वीर नारियों का सम्मान हुआ। इस अवसर पर कमिश्नर ने गणतंत्र को मजबूत रखने के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में इस बार मतदान का रिकार्ड बनाएं।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर जिले में कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य आयोजन पुलिस लाइंस में हुआ। इसके पहले कमिश्नर सूर्य कुमार मिश्र, डीआईजी राकेश चंद्र साहू, डीएम विवेक, जिला जज, सीडीओ अरविंद मलप्पा बंगारी सहित अन्य अफसरों ने अपने कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया। डीएम ने कलेक्ट्रेट में झंडारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्वजों ने त्याग एवं बलिदान के बाद स्वतंत्रता दिलाई है। उन्होंने संकल्प दिलवाया कि सभी अधिकारी, कर्मचारियों का यह प्रयास होना चाहिए कि आम जनता कि समस्याओं का त्वरित व सम्मान के साथ निदान करें। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी अनंत देव ने जवानों व अधिकारियों को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर पुलिस बल के जवान समेत विभिन्न शाखाओं की ओर से आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। जेल में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षण कारागार यादवेंद्र शुक्ल ने देश के प्रति भक्ति भाव की प्रेरणा दी। इस मौके पर जेलर डॉ. विनय कुमार मौजूद रहे। 

केंद्रीय विद्यालय में ब्रिगेडियर ज्ञानोदय बाजपेयी ने झंडारोहण किया। तहसीलों, विकासखंडों के साथ ही कॉलेजों में भी तिरंगा फहराया गया। राष्ट्रगान के बाद विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कनोसा कान्वेंट स्कूल में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर ज्ञानोदय बाजपेयी एवं सभी अतिथियों नें संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

विशिष्ठ अतिथि कर्नल दीपक पराशर, सोसाइटी की प्रबंधक मदर सुपिरियर सिस्टर निर्मला मार्टिन और विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर शांता रही। छात्राओं ने बैंड की धुन पर मनमोहक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। सनवेब स्कूल, आईटीआई में मुख्य अतिथि डॉ. डीपी यादव ने झंडारोहण किया।


प्रधानाचार्या श्वेता की देखरेख में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बेसिक विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खूेलकूद के आयोजन किए गए। गणतंत्र दिवस पर मिठाइयां बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed