फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Relieving heat from rain

बरसात से गर्मी से राहत

Mon, 16 Sep 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Relieving heat from rain
अयोध्या। लगातार तीसरे दिन भी मौसम का रुख नरम रहा। अलग-अलग इलाकों में दिनभर हुई रिमझिम बरसात से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। शाम तक आसमान में काले बादलों का डेरा रहा। मौसम विभाग अब भी मध्यम वर्षा का अनुमान लगा रहा है।
विज्ञापन

जिले में तीन दिन से बारिश का सिलसिला जारी है। इससे एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं किसानों के लिए ये समय स्वर्णिम माना जा रहा है। धान की पौध को इस समय सर्वाधिक सिंचाई की जरूरत है, जो बारिश से पूरी हो रही है। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा।
विज्ञापन

दोपहर तक अलग-अलग इलाकों में छिटपुट बरसात हुई। कुमारगंज क्षेत्र में सर्वाधिक 21 मिमी बरसात रिकार्ड की गई। बारिश थमने के बाद भी बादल छाए रहे। इससे तापमान स्थिर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 95 व न्यूनतम 94 फीसदी रही। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed