फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ravi of Agra won 2.11 lakh wrestling prize

आगरा के रवि ने जीती 2.11 लाख की इनामी कुश्ती

Wed, 30 Oct 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ravi of Agra won 2.11 lakh wrestling prize
अयोध्या। आगागंज टिकरी स्थित राजू इंटर कॉलेज परिसर में यम द्वितीया पर्व पर बाबू अभिमन्यु सिंह स्मारक दो दिवसीय अंतर राज्यीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आगरा के रवि कुमार ने बाजी मारकर दो लाख 11 हजार रुपये की इनामी राशि जीती है।
विज्ञापन

उन्हें दंगल भीम अवार्ड से नवाजा गया। 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में नंदिनी नगर गोंडा के उत्तम तिवारी ने दिल्ली के संदीप राणा को धूल चटाकर जीत ली। उत्तम को दंगल केशरी का खिताब मिला है। प्रतियोगिता में अयोध्या के पहलवानों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए कुश्ती प्रेमियों की वाहवाही लूूटी।
विज्ञापन

विराट कुश्ती प्रतियोगिता में अयोध्या के राम जनम ने पटना के सिद्धांत यादव, बिहार के यशवंत ने प्रयाग के पंकज को, गोरखपुर के गंगा ने अयोध्या के राजू को धूल चटा दी। इसी तरह वाराणसी के गोविंद यादव ने बहराइच के नागेंद्र को चित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप करमा ने विवेक मुगलसराय, काजू जौनपुर ने यशवंत बिहार, धर्मेंद्र जौनपुर ने विवेक तुलसीपुर, सत्येंद्र यादव मुमताज नगर ने मंशाराम यादव तुलसीपुर को हराकर कुश्ती प्रेमियों की वाहवाही बटोरी। रणजीत तिवारी नंदिनी नगर ने मो. आरिफ को पटखनी दी।
इसके अलावा अयोध्या के बाबा बजरंगी दास पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी मेरठ के मो. आरिफ को धोबिया दांव से धूल चटाकर दंगल में मौजूद क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया। अयोध्या के पहलवान के हाथों अपने साथी की हार से खिन्न मेरठ के पहलवान अंकित यादव ने बाबा बजरंगी दास को चैलेंज दे दिया। इस पर बजरंगी दास ने विपक्षी की चुनौती को स्वीकार कर लिया और अपने दमखम से अंकित को भी दिन में तारे दिखाकर उनका मान मर्दन कर दिया।
जबकि दिनेश गोरखपुर व अशोक वाराणसी, सर्वेश तिवारी गोरखपुर व अशोक अजगरा, विश्वजीत दिल्ली व धर्मेंद्र अयोध्या, अशोक फतेहपुर व महेंद्र मेरठ, अजय बिहार व विकास केराकत सहित कई पहलवानों की कुश्ती का फैसला निर्धारित समय पर नहीं हो सका। निर्णायक की भूमिका सुभाष यादव व राम शंकर और संचालन पहलवान महेंद्र सिंह ने किया।

कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व प्रधान धीरेंद्र सिंह ने किया। जबकि प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रधानाचार्य सुभाष सिंह, अध्यक्ष राम यज्ञ यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह, श्रीकृष्ण सिंह, तेजेंद्र पांडेय, आदित्य सिंह, नवनीत सिंह, अभय सिंह, वैभव क्षेत्रवासियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed