फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   rashan shop suspend

पिलखावां सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान निलंबित

Tue, 14 Jan 2020 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
rashan shop suspend
सोहावल (अयोध्या)। अनियमितता की शिकायत पर पिलखावां सोहावल की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान निलंबित कर राशनकार्ड धारकों को इसी गांव की दूसरी दुकान से जोड़ दिया गया है। यहां के एक कोटेदार के विरुद्ध गड़बड़ी कर कार्डधारकों को राशन न देने की संपूर्ण समाधान दिवस पर ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

विकासखंड की सबसे बड़ी गांव पंचायत होने के कारण यहां सरकारी सस्ते गल्ले की दो दुकानें संचालित की जा रही हैं। गत संपूर्ण समाधान तहसील दिवस पर दर्जनों ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार राजेश सिंह के विरुद्ध उप जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि कोटेदार ने अनियमितता कर बीते माह में राशनकार्ड धारकों को अंगूठा लगवा कर भी राशन नहीं दिया।
विज्ञापन

मामले की जांच आपूर्ति निरीक्षक को सौंपी गई थी। आपूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर आरोपी कोटेदार का लाइसेंस निलंबित कर राशन कार्ड धारकों को इसी गांव की दूसरे कोटेदार आशा देवी के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से जोड़ दिया गया है। जहां से राशन कार्डधारकों को राशन मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed