{"_id":"001800231c3ca9d8981dc8b71505a3cf","slug":"rapid-survey-published-yesterday-ward-wise-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपिड सर्वे का वार्ड वार प्रकाशन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड सर्वे का वार्ड वार प्रकाशन कल
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 जुलाई को इसका प्रकाशन किया जाएगा। इन्हीं आंकड़ों को आने वाले समय में आरक्षण का आधार बनाया जाएगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
इसी को लेकर पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराया जा रहा है। चुनाव में वार्र्डों के परिसीमन के बाद पिछड़े वर्ग की जनसंख्या जानने के लिए रैपिड सर्वे कराया जा चुका है।
सर्वे को लेकर दावे और आपत्तियों का निस्तारण भी किया जा चुका है। अब इन आंकड़ों के वार्ड वार विभाजन का काम जोरों पर है। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर पंचायत कर्मियों को लगाया गया है।
बताया गया है कि इसके लिए ग्राम पंचायत सदस्यों से लेकर जिला पंचायत सदस्य के वार्डों की सूची बनाई जा रही है।
जिले में परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या बढ़ गई है।
इन्हीं वार्डों के बीच सर्वे के आंकड़े बैठाए जा रहे हैं। जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या 835, क्षेत्र पंचायत के वार्डों की संख्या 1078, जिला पंचायत के वार्डों की संख्या 43 और ग्राम पंचायत के वार्डों की संख्या 10551 है।
विज्ञापन
इन्हीं वार्डों के रूप में प्रकाशन किया जाएगा। वार्ड वार सर्वे की सूची 17 को जिला मुख्यालय पहुंचेगी और 18 जुलाई को इसका प्रकाशन किया जाएगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी एके सिंह ने बताया कि सर्वे के वार्ड वार आंकड़ों के प्रकाशन की तैयारी की जा रही है। 18 जुलाई को इसका प्रकाशन कर दिया जाएगा।