फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   rampath complaint

Ayodhya News: भक्तिपथ निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदार के खिलाफ केस

Fri, 25 Aug 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 25 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
rampath complaint
अयोध्या। लोक निर्माण विभाग खंड चार के अवर अभियंता रणंजय प्रताप सिंह ने थाना रामजन्मभूमि में भक्तिपथ मार्ग का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के खिलाफ कार्य में लापरवाही व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज कराया है। अवर अभियंता का आरोप है कि अयोध्या मुख्य मार्ग से हनुमानगढ़ी होते हुए श्रीरामजन्मभूमि तक जाने वाले भक्ति पथ मार्ग के चौड़ी व सुद़ढ़ीकरण का कार्य मेसर्स देव कंसट्रक्शन के ठेकेदार दिलीप तिवारी निवासी गौरही मंडी ताजगंज आगरा करा रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि कार्यदायी संस्था की ओर से मार्ग के किनारे डक्ट व नाले के लिए बड़े बड़े गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं जिससे हादसे का भय बना हुआ है। इसके अलावा खोदाई के दौरान बरती र्ग लापरवाही के चलते विभिन्न केबलों को काटकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। साथ ही गड्ढाें के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। अवर अभियंता की तहरीर पर थाना रामजन्मभूमि पुलिस ने ठेकेदार दिलीप तिवारी के खिलाफ धारा 336 व सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed