फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramnagiri angry, demands Pak to teach lesson

गुस्से में रामनगरी, पाक को सबक सिखाने की मांग

Fri, 15 Feb 2019 11:54 PM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: vivek vivek Updated Fri, 15 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ramnagiri angry, demands Pak to teach lesson
आतंकी हमले में शहीद वीर सैनिकों को अयोध्या में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि देते महापौर व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ बस पर हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों की मौत पर लोगों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। कायरता से भरी घटना को लेकर जिले में गम और आक्रोश नजर आया। लोगों ने जगह-जगह पाकिस्तान का पुतला फूंककर प्रधानमंत्री से सबक सिखाने की मांग की।
विज्ञापन


समाज के सभी वर्गों ने इस कायराना हरकत की निंदा करते हुए शहीद जवानों की शहादत को नमन किया। वहीं, हवन पूजन कर जवानों की आत्मा की शांति की प्रार्थना भी की गई। मुस्लिमों ने भी घटना का विरोध कर सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की।
विज्ञापन


कचहरी में वकीलों ने पाकिस्तानी झंडा व वहां का पुतला फूंक विरोध दर्ज कराया।  वकीलों ने शोक सभा करके मृतकों को श्रद्धांजली भी दी। और न्यायिक कार से विरत रहने का प्रस्ताव भी पारित किया। पुतला फूंकने वालों में बार अध्यक्ष अरविंद सिंह, मंत्री परविंद , प्रदीप चोबे ,सुनील कुमार सिंह, राजीव कुमार शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में हवन-पूजन कर शहीद जवानों की आत्म शांति की प्रार्थना की। इस दौरान संतोष दुबे, प्रवीण शर्मा,  डॉ. रामतेज पांडेय, वेदराजपाल, मनीष पांडेय, जीवन त्रिपाठी, आचार्य सतीश वैदिक सहित अन्य मौजूद रहे। पुलवामा में आतंकी घटना में शहीद सैनिकों को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने श्रद्धांजलि दी।

साकेत महाविद्यालय में शिक्षक संघ ने जवानों को नमन किया। संघ के महामंत्री डॉ. मनोज छापड़िया, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. प्रतिभा राय, डॉ. अभय सिंह, डॉ.बीडी द्विवेदी सहित अन्य शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया।  

देना बैंक अयोध्या के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की व शहीद जवानों को नमन किया। श्रद्धांजलि देने में मैनेजर देवेंद्र प्रताप गौतम, कैशियर नरेंद्र तिवारी, लिपिक रमेश चंद्र वर्मा, कल्पना उपाध्याय, रेखा वर्मा आदि मौजूद रहीं। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में शोक सभा आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जयपुरिया स्कूल के निदेशक विशाल गुप्ता, प्रधानाचार्य अनिल कुमार, कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रगति श्रीवास्तव  सहित अन्य मौजूद रहे। गन्ना समिति चेयरमैन प्रतिनिधि व वरिष्ठ छात्रनेता शिवेंद्र सिंह ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री राजनाथ सिंह से पाकिस्तान को तत्काल इस हमले का करारा जवाब दिए जाने की मांग की है।

पुलवामा की घटना के विरोध में भाजपा कार्यालय पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित अन्य नेताओं ने इस कृत्य के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया। बीआरसी पर शिक्षकों नें श्रद्धांजलि दी।

खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा, ओमप्रकाश यादव, यमुनालाल यादव, अंजनी सिंह, रमेश प्रजापति समेत शिक्षकों ने श्रद्धांजलि दी। भारत की जनवादी नौजवान सभा व ई रिक्शा यूनियन ने संयुक्त रूप से पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए चौक में कामरेड  पूजा शर्मा, जिलाध्यक्ष कमरेड धीरज द्विवेदी के नेतृत्व में आतंकवाद का पुतला फूंक कर श्रद्धांजलि सभा की।

प्रदेश महासचिव कामरेड सत्यभान सिंह जनवादी, राजेश नंद, जनवादी ई रिक्शा यूनियन के संयोजक कमरेड इकबाल खन्ना, भानू कश्यप, पूनम कुमारी, किरण शर्मा, आलोक खरे सहित अन्य साथी मौजूद रहे। अयोध्या शोध संस्थान के व्यस्थापक रामतीरथ ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

व्यापार अधिकार मंच ने भी घटना की कड़े शब्दों में निन्दा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील जायसवाल, विश्व प्रकाश , शैलेन्द्र सोनी, रमेश जायसवाल, राजीव मदान आदि ने जवानों को नमन किया। वहीं जिलेभर के सभी थानों, चौकियों समेत पुलिस लाइन में पुलिस विभाग द्वारा सुबह 10:30 बजे एक साथ दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

पुलिस लाइंस में एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण संजय कुमार, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, सीओ सिटी धनंजय कुशवाहा समेत अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। नगर कोतवाली में प्रभारी विनोद बाबू मिश्र, कैंट कोतवाली में प्रभारी नीतीश श्रीवास्तव, अयोध्या कोतवाली में जगदीश उपाध्याय, थाना आरजेबी में प्रभारी अमर सिंह समेत अन्य थाना व चौकियों में भी शहीद सौनिकों को नमन किया गया।

 पुलवामा कश्मीर में भारतीय सैनिकों पर घात लगाकर किये गये आत्मघाती हमले को लेकर पूर्व सैनिकों में जबरदस्त आक्रोश उबाल खा रहा है। घटना की निंदा करते हुए इन्होंने इसे आतंकवादियों की कायराना हरकत बताया है।


पूर्व कैप्टन शिव बहादुर मिश्र, पूर्व सैनिक मुन्नी लाल कनौजिया, शहीद हवलदार देवी प्रकाश सिंह निवासी रहीमपुर बदौली की पत्नी फूलपती देवी, पूर्व सैनिक राम पाल सिंह सहित अन्य ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में लगे आतंकी घटना में शहीद सैनिकों का बलिदान जाया नही होना चाहिये। सैनिक कभी मरता नही अमर होता है। पाकिस्तान को नेस्तानाबूत करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed