फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramnagari shivaamay, echoes of Har Har Har Mahadev

शिवमय हुई रामनगरी, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Thu, 11 Mar 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ramnagari shivaamay, echoes of Har Har Har Mahadev
अयोध्या-बीकापुर तोरोमाफी तरबगंज के सीताकुंड में स्थित बाबा दूधेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन व ? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। महाशिवरात्रि के पर्व पर गुरुवार को रामनगरी में कायम राम व शिव की अभिन्नता का प्रत्यक्ष दर्शन हुआ। हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज रही। रामनगरी पूरी तरह से शिवमय नजर आई।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर भक्तों की आस्था उमड़ पड़ी। ब्रह्म मुहूर्त से शिवालयों सहित रामनगरी के अन्य मंदिरों में शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। शिवालयों में अभिषेक-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

भीड़ को देखते हुए चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था, सुरक्षा मजिस्ट्रेटों के हवाले रही। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या से ही रामनगरी में श्रद्धालु उमड़ने लगे थे। सरयू का पावन तट गुरुवार भोर से हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरयू तट से प्रमुख मंदिरों तक जय श्रीराम व हर-हर महादेव की गूंज रही। स्नान-दान के बाद भक्तों का रेला मंदिरों में दर्शन-पूजन को उमड़ पड़ा। भीड़ का सर्वाधिक दबाव पौराणिक महत्व की पीठ नागेश्वरनाथ में रहा।
नागेश्वरनाथ में जलाभिषेक का सिलसिला भोर तीन बजे से ही शुरू हो गया था। पौ फटते-फटते ही आस्था भी चटख होती दिखी। पूरे दिन पूजन-अभिषेक के लिए भक्तों की कतार लगी रही।
मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। नागेश्वरनाथ के समीप स्थित चंद्रहरि महादेव व शेषावतार मंदिर में भी भक्तों की भीड़ लगी रही।
श्रीरामजन्मभूमि के प्रवेश द्वार नंबर तीन के समीप स्थित प्राचीन क्षीरेश्वरनाथ मंदिर भी शिव भक्तों की आस्था का केंद्र रहा। मंदिर को फूल-मालाओं से भव्यता प्रदान की गई थी।
यहां अभिषेक-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ सुबह से लेकर शाम तक जुटी रही। कनकभवन स्थित कनकेश्वर, रामकोट स्थित कोटेश्वर, दुग्धेश्वर महादेव मंदिर भी दिन भर भोलेबाबा के जयकारों की गूंज रही।
दशरथमहल में रामप्रसादेश्वर महादेव की भव्य झांकी भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। फैजाबाद नगर के शिवालयों में भजनों की गूंज, ठंडाई व प्रसाद वितरण से पर्व का उल्लास देखते ही बन रहा था।
झारखंडी मोहल्ले के झारखंडेश्वर मंदिर, परिक्रमा मार्ग के दिल्ली दरवाजा स्थित ऐतिहासिक विघ्नेश्वर शिवमंदिर, मिल्कीपुर के सिद्धनाथ मंदिर और मनकामेश्वर महादेव मंदिरों में शिवरात्रि की धूम रही।
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रामनगरी में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। जिले को दो जोन में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। प्रमुख मंदिरों व शिवालयों पर अर्द्धसैनिक एवं पीएसी के जवान मुस्तैद दिखे।

सरयू घाटों पर भी जल पुलिस मुस्तैद नजर आई। भीड़ को देखते हुए रामनगरी में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। एसपीसिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

अयोध्या-शिवरात्रि पर क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक को जाती श्रद्घालुओं की भीड़ व जलाभिषेक क?

अयोध्या-शिवरात्रि पर क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक को जाती श्रद्घालुओं की भीड़ व जलाभिषेक क?- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-शिवरात्रि पर क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक को जाती श्रद्घालुओं की भीड़ व जलाभिषेक क?

अयोध्या-शिवरात्रि पर क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक को जाती श्रद्घालुओं की भीड़ व जलाभिषेक क?- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-शिवरात्रि पर नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक को जाती श्रद्घालुओं की भीड़ व जलाभिषेक करत?

अयोध्या-शिवरात्रि पर नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक को जाती श्रद्घालुओं की भीड़ व जलाभिषेक करत?- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-शिवरात्रि पर नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक को जाती श्रद्घालुओं की भीड़ व जलाभिषेक करत?

अयोध्या-शिवरात्रि पर नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक को जाती श्रद्घालुओं की भीड़ व जलाभिषेक करत?- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पतित पावनी सरयू में स्नान करते भक्तगण

अयोध्या-पतित पावनी सरयू में स्नान करते भक्तगण- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पतित पावनी सरयू में स्नान करते भक्तगण

अयोध्या-पतित पावनी सरयू में स्नान करते भक्तगण- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-पतित पावनी सरयू में स्नान करते भक्तगण

अयोध्या-पतित पावनी सरयू में स्नान करते भक्तगण- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed