{"_id":"649b33f685138817da0d6694","slug":"ramleela-poonam-dhillon-faizabad-news-c-13-1-309635-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: फिल्मी रामलीला में शबरी बनेंगी अभिनेत्री पूनम ढिल्लों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: फिल्मी रामलीला में शबरी बनेंगी अभिनेत्री पूनम ढिल्लों
Wed, 28 Jun 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। फिल्मी कलाकारों से सुसज्जित अयोध्या की रामलीला में इस बार भी कई बड़े कलाकार विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रहीं पूनम ढिल्लों रामलीला में शबरी का किरदार निभाएगी। यह जानकारी रामलीला की संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक और महासचिव शुभम मलिक ने मंगलवार को दी है।
उन्होंने बताया कि रामलीला को और सुंदर बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है। आयोजकों की ओर से बताया गया है कि गजिंदर चौहान परशुराम की भूमिका निभाएंगे जबकि रजा मुराद अहिरावण, राकेश वेदी विभीषण, गिरिजा शंकर रावण, सांसद रवि किशन केवट, राहुल भूचर राम और मां सीता की भूमिका लिल्ली सिंह निभाएंगी। अयोध्या की रामलीला का शुभारंभ 13 अक्तूबर को होगा। उद्घाटन में बॉलीवुड के कई फिल्मस्टार, केंद्रीय मंत्री और यूपी सरकार के मंत्री शामिल रहेंगे। अयोध्या की रामलीला दूरदर्शन पर शाम को 7:00 से 10:00 बजे लाइव दिखाई जाएगी ।