{"_id":"5d978e4b8ebc3e017a2117a3","slug":"ramleela-faizabad-news-lko4851953118","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामविवाह व रामकलेवा की लीला मंचन देख भावविभोर हुए भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामविवाह व रामकलेवा की लीला मंचन देख भावविभोर हुए भक्त
विज्ञापन
अयोध्या-साहबगंज में रामलीला का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अयोध्यास्थ श्री रामलीला महोत्सव समिति की ओर से राजेंद्र निवास पर संचालित सुभव्य रामलीला मंचन लीला प्रेमियों-भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
लीला मंचन दर्शनार्थ भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। लीला मंचन के क्रम में श्री हनुमत आदर्श रामलीला मंडल, राजद्वार अयोध्या के लीला निपुण कलाकारों द्वारा श्री राम विवाह, कलेवा, राम वनगमन , श्री राम केवट संवाद, दशरथ मरण, राम-भरत मिलाप की मनोहारी लीला का मंचन किया गया।
राजेंद्र निवास पर हुई रामलीला मंचन में भगवान राम ने धनुष भंग कर माता सीता के साथ विवाह किया। भगवान राम चारों भाइयों संग बारात लेकर जनकपुर पहुंचे यहां महाराज जनक ने बारातियों का स्वागत किया। रामविवाह के बाद रामकेलवा की लीला आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
कलेहा महोत्सव के अवसर पर कुअंरि कुअंरि कल भांवरि देहीं। नयन लाभु सब सादर लेही। जाइ न बरनि मनोहर जोरी, जो उपमा कुछ कहां सो धोरी... गुंजायमान होता रहा।
समिति के पदाधिकारियों द्वारा भगवान राम सहित चारों भाइयों को कलेवा खिलाया गया तो भक्त अपने आराध्य के विवाहोत्सव की लीला का मंचन देखकर भावविभोर हो उठे।