{"_id":"64764556e04d1a58af061974","slug":"ramlalas-real-idol-faizabad-news-c-13-1-264193-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नवंबर तक बन जाएगी रामलला की अचल मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नवंबर तक बन जाएगी रामलला की अचल मूर्ति
Wed, 31 May 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 31 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर का भूतल और रामलला की अचल मूर्ति नवंबर तक हर हाल में तैयार हो जाएगी। ये मंगलवार को राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में तय हुआ। इसके साथ ही बैठक समाप्त हो गई।
राममंदिर निर्माण समिति की बैठक समाप्त होने के बाद श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पत्रकारों को बताया कि रामलला की गर्भगृह में प्राणप्रतिष्ठा के बाद दर्शन और मंदिर के प्रथम व दूसरे तल का काम भी साथ-साथ चलता रहे इसको लेकर अध्ययन किया जा रहा है। दर्शन व निर्माण कार्य के बीच तालमेल बनाकर व भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए काम को आगे बढ़ाया जाए, इसको लेकर भी ट्रायल किया जा रहा है।
एक सवाल के जवाब में चंपत राय ने बताया कि मंदिर में बन रहे तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र, सीवर प्लांट, 300 शौचालय के कांप्लेक्स सहित अन्य कार्यों की भी समीक्षा की गई। राम मंदिर के फसाड को लेकर भी चर्चा हुई। मंदिर की लाइटिंग इस तरीके से हो कि मंदिर की गरिमा बढ़े, इसको लेकर विचार-विमर्श किया गया है। मंदिर का फसाड बंदरों से भी सुरक्षित रहे इसको लेकर क्या उपाय किए जाएं, इस पर भी मंथन हुआ।
विज्ञापन
बैठक में निर्माण कार्यों के आय-व्यय की भी समीक्षा की गई। निर्माण कार्य में पेमेंट की क्या व्यवस्था, बिल वाउचर कैसे बनते हैं, पैकेज और रेट तय होने की क्या प्रक्रिया है आदि को लेकर टाटा व एलएनटी के अधिकारियों के साथ बातचीत हुई है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि पारदर्शिता बनी रहे। चंपत राय ने बताया कि बुधवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक होगी जिसमें ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी जुड़ेंगे।
बैठक में ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, राम मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा सहित कार्यदाई संस्था के इंजीनियर मौजूद रहे।
जल्द शुरू होगा रामायण के पात्रों की मूर्तियों का काम
चंपत राय ने बताया कि रामजन्मभूमि परिसर में रामायण के पात्रों के आठ मंदिर बनने हैं। जटायु का मंदिर कुबेर टीला पर बनेगा। शेष सात मंदिरों का निर्माण कार्य शुरू करने पर भी चर्चा हुई है। अभी चर्चा हुई कि इन मंदिरों का निर्माण कार्य शुरू करने से अन्य कामों पर कोई दिक्कत तो नहीं आएगी।