फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramlala will enjoy two quintals of Panjiri on the birth anniversary

जन्मोत्सव पर रामलला को लगेगा दो क्विंटल पंजीरी का भोग

Mon, 28 Mar 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ramlala will enjoy two quintals of Panjiri on the birth anniversary
अयोध्या। टेंट से निकलकर अस्थायी मंदिर में विराजे श्रीरामलला का जन्मोत्सव इस बार भव्यता पूर्वक मनाने की तैयारी है। यह पहला अवसर होगा जब रामलला को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग रामजन्मोत्सव पर्व पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इस वर्ष रामलला को दो क्विंटल पंजीरी का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरित करने की तैयारी है। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, कर्क लग्न में दोपहर 12 बजे हुआ था।
विज्ञापन

इस वर्ष यह मुहूर्त 10 अप्रैल को पड़ रहा है। इस दिन मनाए जाने वाले जन्मोत्सव को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तैयारी शुरू कर दी है। पांच सौ सदी के संघर्ष के बाद अस्थायी मंदिर में विराजे रामलला का जन्मोत्सव पहली बार इतनी भव्यता पूर्वक मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रामजन्मोत्सव पर पहली बार भगवान श्रीरामलला को इस बार छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। साथ ही प्रसाद के रूप में तीन तरह की पंजीरी व पंचामृत का भोग लगेगा।
इस बार प्रसाद के रूप में दो क्विंटल पंजीरी तैयार की जाएगी। जिसका भोग लगाकर रामभक्तों को वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुटू और सिंघाड़े का आटा व रामदाना की पंजीरी का भोग रामलला को लगेगा।

जन्मोत्सव मनाए जाने के बाद यह प्रसाद श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों सहित मंदिर निर्माण कार्य में लगे मजदूरों व इंजीनियरों के साथ रामलला के दर्शनार्थियों को भी बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed