{"_id":"65108aa18a441f7f410d3db6","slug":"ramlala-pran-pratishtha-faizabad-news-c-97-1-ayo1002-3056-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 21 हजार नाम जापक करेंगे राममंत्र का गान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 21 हजार नाम जापक करेंगे राममंत्र का गान
Mon, 25 Sep 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूरी रामनगरी राममय नजर आएगी। हर ओर राम मंत्र की गूंज होगी, हवन की सुगंध से पूरी अयोध्या का वातावरण भक्तिमय नजर आएगा। इसी क्रम में सरयू तट पर दशकों कठिन तपस्या करने वाले स्वामी आत्मानंद उर्फ नेपाली बाबा के संयोजन में नौ दिवसीय सीताराम नाम जप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में नौ दिनों तक 21 हजार नाम जापक राम मंत्र का गान करेंगे। साथ ही 1100 दंपतियों द्वारा 1008 शिवलिंग की स्थापना कर नौ दिनों तक पूजन-अभिषेक किया जाएगा।
नेपाली बाबा ने 2015 में भी सरयू तट पर राममंदिर निर्माण की कामना से अनुष्ठान किया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में सरयू तट पर एक लाख लोगों ने मेरे संकल्प पर राम नाम जप महायज्ञ किया था। अब राम मंदिर बनने के बाद महायज्ञ करने जा रहा हूं। उन्होंने बताया कि विहिप के संरक्षक अशोक सिंहल से मैंने कहा था कि 12 साल के अंदर राम मंदिर बनकर रहेगा। कहा, सब कुछ राम की कृपा से ही हो रहा है। पिछले महायज्ञ में अखिलेश यादव की सरकार थी। प्रशासन की नोटिस और विरोध के बाद भी अशोक सिंहल के सहयोग से राम नाम महायज्ञ हुआ।
नेपाली बाबा ने कहा कि हम नेपाल के नहीं है। नेपाल के राजा ने वहां यज्ञ करने के कारण मेरा नाम नेपाली बाबा रख दिया। मैं धर्म सम्राट तपस्वी नारायण दास का शिष्य हूं। हमारा अयोध्या के संतों से निवेदन हैं कि वे त्रेता युग की तरह माहौल पैदा करें। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी ऐसी हो कि दिन और रात का पता न चले। अयोध्या में हर मंदिर में राम नाम संकीर्तन हो ओर आने वाले राम भक्तों को अपनी क्षमता के अनुसार भोजन कराएं। हर हिंदू को यह पर्व ऐसा मनाना चाहिए जिससे कलियुग में भी त्रेता की अनुभूति हो।
विज्ञापन
पीएम राम तो सीएम लक्ष्मण की भूमिका में
नेपाली बाबा ने पीएम व सीएम की सराहना की। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में पीएम नरेंद्र मोदी ने राम की भूमिका निभाई और सीएम योगी आदित्यनाथ ने लक्ष्मण की भूमिका। इसलिए मोदी और योगी ही हमारे राम और लक्ष्मण हैं। मेरा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन संत होने के कारण मैं इन दोनों की भूमिकाओं से बहुत खुश हूं।
रोजाना एक लाख भक्तों को कराएंगे भोजन
नेपाली बाबा ने यह भी एलान किया है कि वे रोजाना एक लाख भक्तों को भोजन कराएंगे। इसके लिए वह अयोध्या में स्थान देख रहे हैं। अभी उन्होंने महर्षि आश्रम की जमीन देखी है, यदि वहां से अनुमति नहीं मिलती है तो सरयू तट पर भोजन वितरण का कार्यक्रम होगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाला कोई भी भक्त भूखा नहीं जाएगा।