{"_id":"613518948ebc3ec36e6e1da7","slug":"ramlala-got-35-lakhs-in-a-fortnight-faizabad-news-lko5942322147","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलला को एक पखवाड़े में मिला 35 लाख का चढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलला को एक पखवाड़े में मिला 35 लाख का चढ़ावा
विज्ञापन
अयोध्या में रामलला का विग्रह। -संवाद
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि पर हो रहे राममंदिर निर्माण को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। यह उत्साह रामलला के दानपात्र में आने वाले चढ़ावे से भी प्रत्यक्ष दर्शित हो रहा है।
सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद पिछले पखवारे में रामलला को करीब 35 लाख का चढ़ावा मिला जो कि अब तक सर्वाधिक है। इससे पहले एक माह में रामलला के चढ़ावे का औसत 25 से 30 लाख था।
रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए भूमिपूजन के बाद से रामलला के भक्तों की संख्या में वृद्धि तो हुई ही थी, साथ ही साथ चढ़ावा भी बढ़ा था।
विज्ञापन
इसके बाद से रामलला के दानपात्र में औसतन एक लाख रुपये भक्तों द्वारा अर्पित किए जा रहे थे। यह क्रम मार्च 2021 तक जारी रहा, इस बीच एक बार फिर से कोरोना की दूसरी लहर ने इंट्री कर दी।
जिससे न सिर्फ भक्तों की संख्या बल्कि रामलला के चढ़ावे में भी भारी कमी आई। करीब तीन माह तक रामनगरी भक्तों से सूनी रही, लेकिन अगस्त माह में एक बार फिर से न सिर्फ रामनगरी की रौनक बढ़ी, बल्कि एक पखवारे में रामलला के चढ़ावे का भी रिकॉर्ड टूट गया।
रामलला के दानपात्र में 15 से 31 अगस्त के बीच रिकॉर्ड 35 लाख का चढ़ावा आया है। यह स्थिति तब रही जब 8 से 22 अगस्त तक चले सावन मेले में बाहरी भक्तों पर रोक के साथ तमाम प्रतिबंध थे। 9 नवंबर 2019 को राममंदिर के हक में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद एक पखवारे में रामलला को अर्पित हुआ यह रिकॉर्ड चढ़ावा है।
इससे पूर्व पिछले वर्ष भूमिपूजन के बाद से जहां एक पखवारे में औसतन 12 से 15 लाख तो वहीं एक माह में औसतन 27 से 30 लाख का चढ़ावा अर्पित हो रहा था।
यही नहीं ट्रस्ट कार्यालय पर हर माह 10 से 15 लाख की नगदी सहित करीब 50 लाख के चेक आ रहे हैं। रविवार को भी दिल्ली के एक भक्त द्वारा राममंदिर निर्माण के लिए 11 लाख का चेक सौंपा है, दान का सिलसिला लगातार जारी है।
ट्रस्ट ने भक्तों को राममंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराने के लिए रामलला के दर्शन मार्ग पर करीब 120 फीट का ‘व्यू प्वाइंट’ बनाया है। यहां से रामलला के दर्शनार्थी राममंदिर निर्माण कार्य का भी दर्शन कर सकते हैं।
राममंदिर निर्माण कार्य का दर्शन करने को लेकर भक्तों में भारी उत्साह दिख रहा है। प्रतिदिन पांच हजार से अधिक भक्त रामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं। वीकेंड में यह संख्या 10 से 12 हजार हो जाती है।
रविवार को भी करीब नौ हजार भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। साथ ही रामलला के सांय कालीन आरती में भी शामिल होने की सुविधा भी भक्तों को प्राप्त हो रही है।
अगस्त माह में राष्ट्रपति के साथ-साथ विभिन्न पंथ, संप्रदाय के संतों सहित तमाम विशिष्ट हस्तियों ने रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन किया है। जिसके चलते एक पखवारे में रामलला को रिकॉर्ड चढ़ावा प्राप्त हुआ है। 15 से 31 अगस्त के बीच रामलला को रिकॉर्ड 35 लाख का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। इसके अलावा हर माह ट्रस्ट कार्यालय पर 10 से 15 लाख की नगदी व करीब 50 लाख के चेक भी आ रहे हैं।- प्रकाश गुप्ता, कार्यालय प्रभारी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट