{"_id":"64f8c2482bd7d0cb1f0c9f14","slug":"ramjanm-bhoomi-trust-faizabad-news-c-97-1-ayo1002-2221-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: प्रतिदिन 60 हजार लोगों के लिए होगी भोजन व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: प्रतिदिन 60 हजार लोगों के लिए होगी भोजन व्यवस्था
Wed, 06 Sep 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां तेज कर दी हैं। ट्रस्ट का जोर महोत्सव में आने वाले भक्तों की सुविधाओं पर है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ट्रस्ट की ओर से रसोई संचालित की जाएगी। इसके लिए 15 स्थानों का चयन किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि प्रवेश मार्ग, बाजार, मठ-मंदिरों के आस-पास सीता रसोई की स्थापना की जा रही है। एक रसेाई पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक भक्तों को प्रसाद दिया जाएगा। इस तरह करीब 60 हजार भक्तों को रोज प्रसाद के रूप में भोजन मिल सकेगा। बताया कि लोगों के इलाज की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए 15 स्थानों पर मेडिकल कैंप लगेंगे जहां डॉक्टरों की टीम रहेगी। बताया कि किसी को गंभीर समस्या होगी तो उसे मेडिकल काॅलेज, जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए दो एंबुलेंस की भी व्यवस्था कराई जा रही है।