Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram temple Security handed over to CISF in ayodhya will be equipped with modern technology

Ram Mandir: सीआईएसएफ के हवाले राम मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा, नए प्लान को शासन से मंजूरी, लगेंगे आधुनिक उपकरण

Thu, 06 Jul 2023 09:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 06 Jul 2023 09:49 AM IST
सार

राम मंदिर की सुरक्षा की सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक बल) के हवाले होगी। अगले साल जनवरी में मंदिर के उद्घाटन से पहले सीआईएसएफ पुख्ता कर लेगी। सीआईएसएफ ने नए सिरे से तैयार सुरक्षा प्लान को शासन के समक्ष प्रस्तुत किया था, जिसे मंजूरी मिल गयी है। 

विज्ञापन
Ram temple Security handed over to CISF in ayodhya will be equipped with modern technology
Ram mandir construction - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा आधुनिक तकनीक से लैस होगी। सुरक्षा का ऐसा खाका खींचा जा रहा है जिससे रामलला के भक्तों को असुविधा न हो। रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा का नया प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी शासन की ओर से सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक बल) को सौंपी गई थी। 
विज्ञापन


सीआईएसएफ ने नए सिरे से तैयार सुरक्षा प्लान को शासन के समक्ष प्रस्तुत किया था, जिसे मंजूरी मिल गयी है। जिसके बाद बुधवार को सीआईएसएफ के अधिकारियों ने अयोध्या पहुंचकर रामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सीआईएसएफ के डीजी शीलवर्धन व डीआईजी सुमंत सिंह ने आईजीजोन पीयूष मोर्डिया के साथ निर्माणाधीन रामजन्मभूमि पथ व रामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सुरक्षा एजेंसियों के साथ परिसर में ही बैठक की गई। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार सीआईएसएफ के सुरक्षा प्लान को शासन से मंजूरी मिल गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस प्लान के क्रियान्यवन को लेकर बुधवार को निरीक्षण किया गया है। रामजन्मभूमि की सुरक्षा में आधुनिक उपकरणों का अधिक इस्तेमाल किया जाएगा। यात्रियों का सामान रखने व पार्किंग की सुविधा रामजन्मभूमि परिसर से कुछ दूरी पर हो, ऐसी चर्चा हुई है।
Trending Videos

रामलला के दर्शनार्थी अपने साथ मंदिर में प्रसाद के अलावा कुछ नहीं ले जा सकेंगे। बैठक में सीसीटीवी कैमरे, मार्डन कंट्रोल रूम को लेकर विचार विमर्श हुआ। लगेज स्कैनर रामजन्मभूमि पथ पर किस स्थान पर लगाया जाए, इसको लेकर विचार विमर्श हुआ है। 

 

इसके अलावा सावन व कांवड़ मेले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अयोध्या पुलिस द्वारा किए गए इंतजामों की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी राजकरन नैयर सहित सीआरपीएफ, पीएसी व खुफिया विभाग के भी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed