फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram temple

Ayodhya News: धर्म, ज्ञान और उत्सव की नगरी बनेगी अयोध्या

Sat, 29 Jul 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 29 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
ram temple
नितिन मिश्र
विज्ञापन

अयोध्या। सप्तपुरियों में श्रेष्ठ व सनातन संस्कृति का प्रधान केंद्र अयोध्या राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में भी सज रही है। धर्म, ज्ञान व उत्सव के नगर के रूप में विश्वभर में अयोध्या की पहचान हो, ऐसी कई योजनाओं पर रामनगरी में तेजी से काम चल रहा है। रामनगरी में पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त होगी।

सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, अयोध्या का विकास किया जा रहा है। अयोध्या को विश्व की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित करने की तैयारी है। यहां की पहचान बताने वाले कुंड, सरोवरों को उनकी पौराणिकता सहेजते हुए संवारा जा रहा है। सैकड़ों साल पुराने मठ-मंदिरों का भी सुंदरीकरण तेजी से चल रहा है। मठ-मंदिर व धर्मशालाओं को एक रंग में रंगा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं अयोध्या को नॉलेज सिटी के रूप में भी पहचान मिलेगी। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का संग्रहालय बनाने की योजना है। देश-दुनिया से आने वाले लोग, साहित्यकार व शोधार्थी यहां वेद, उपनिषद का अध्ययन कर सकेंगे। यहां के इतिहास, कला व संस्कृति की संपूर्ण जानकारी उन्हें इस संग्रहालय के जरिए मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्सवधर्मिता यहां की पहचान
रामनगरी उत्सव के शहर के रूप में विश्व भर में पहचान बनाए, ऐसी भी तैयारी है। रामनगरी में सालभर उत्सव होते हैं, इन्हें नए कलेवर में भव्यता प्रदान की जाएगी। यहां साल में तीन मेले रामनवमी, श्रावण झूलनोत्सव व कार्तिक परिक्रमा होता है। मंदिर बनने के बाद इन मेलों में 50 लाख से अधिक लोग आएंगे। इसके अलावा यहां नित्य रामलीला, सरयू आरती जैसे महोत्सव का आयोजन होगा। दीपोत्सव का आयोजन 15 दिवसीय करने की योजना है, धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से दीपोत्सव रामनगरी को समृद्धि देगा। नवरात्र से लेकर दीवाली तक विभिन्न आयोजन होंगें। जिसमें देश व विदेश के कलाकारों को अवसर दिया जाएगा। राम की पैड़ी, भरतकुंड व सूर्यकुंड पर नित्य लेजर शो, लाइंट एंड साउंड शो जैसे आयोजनों की रूपरेखा बन रही है।
इनसेट
ग्राीनफील्ड सिटी में भी होगा मेलों का आयोजन
रामनगरी से सटे तीन गांवों की 1450 एकड़ जमीन पर नव्य अयोध्या के नाम से ग्रीनफील्ड टाउनशिप बसाई जा रही है। नव्य अयोध्या में 40 देशों के लिए भवन व विभिन्न मठ-मंदिरों के आश्रम भी बनाए जाएंगें। नव्य अयोध्या के लिए तीन गांवों शाहनेवाजपुर मांझा, मांझा बरहटा व तिहुरा मांझा की जमीन अध्रिगहीत की जा रही है। पहले चरण के लिए 90 फीसदी जमीन अधिग्रहीत की जा चुकी है। योजना है कि नव्य अयोध्या में भी विभिन्न प्रकार के उत्सवों, मेला आदि का आयोजन होता रहेगा।
रामनगरी के पर्व व त्योहार का वार्षिक कैलेंडर
जनवरी- मकर संक्रांति, फरवरी- मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, मार्च- महाशिवरात्रि, रंगभरी एकादशी, होली, अप्रैल- श्रीरामनवमी, मई-बुद्ध पूर्णिमा, जानकी नवमी, जून-गंगा दशहरा, सरयू जयंती, जुलाई- जगन्नाथ रथयात्रा, गुरू पूर्णिमा, अगस्त- झूलन उत्सव, नाग पंचमी, कृष्ण जन्माष्टमी, संत तुलसीदास जयंती, अक्तूबर- शरद पूर्णिमा, नवरात्र, विजय दशमी, नवंबर- कार्तिक परिक्रमा, दशहरा, दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा स्नान, दिसंबर- श्रीराम विवाहोत्सव

वर्जन -
पर्यटकों को होगी रामायण युग की अनुभूति
अयोध्या को विश्व की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए विजन-2047 का सृजन किया गया है। इसके तहत अयोध्या धर्म, ज्ञान व उत्सव के शहर के रूप में पूरे विश्व में पहचान बनाएगी। रामनगरी की पौराणिकता को सहेजते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है। यहां प्रवेश करते ही भक्तों को रामायण युग की अनुभूति होगी। एक साथ पर्यटन व तीर्थाटन दोनों का आनंद भक्त उठा सकेंगे।
- विशाल सिंह, उपाध्यक्ष, विकास प्राधिकरण, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed