फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram temple construction committee meeting from tomorrow

राममंदिर निर्माण समिति की बैठक कल से

Tue, 28 Dec 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ram temple construction committee meeting from tomorrow
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक 29 व 30 दिसंबर को होने जा रही है। हर माह होने वाली इस समीक्षा बैठक में राममंदिर की प्रगति से लेकर भावी योजनाओं पर चर्चा की जाती है।
विज्ञापन

बैठक में शामिल होने के लिए मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र मंगलवार शाम तक अयोध्या पहुंच जाएंगे। राममंदिर निर्माण के तहत मंदिर की नींव के दूसरे चरण का काम चल रहा है।
विज्ञापन

जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह से राममंदिर की प्लिंथ का काम शुरू हो जाएगा। मंदिर निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए हर माह ट्रस्ट व निर्माण समिति की हर माह होने वाली संयुक्त बैठक 29 व 30 दिसंबर को बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राममंदिर के ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि दो दिवसीय बैठक में मंदिर निर्माण की अब तक की प्रगति और आगे की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। बताया कि फरवरी से प्लिंथ का काम शुरू हो जाएगा। यह काम अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य है।
इसके बाद गर्भगृह को आकार देने का काम शुरू होगा। दिसंबर 2023 तक गर्भगृह तैयार करने का लक्ष्य है। बताया कि मंदिर निर्माण समिति की बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारी व कार्यदाई संस्था के इंजीनियर मौजूद रहेंगे।

ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि तय समय में मंदिर निर्माण का लक्ष्य लेकर काम शुरू किया जा रहा है। कहा कि पत्थरों की काम अगस्त से शुरू होने की संभावना है। अब नए सिरे से गर्भगृह के पत्थर तैयार किए जा रहे हैं।
इसलिए चार स्थानों पर कार्यशाला का संचालन किया जा रहा है। राजस्थान में तीन स्थानों पर पत्थरों की तराशी व नक्काशी का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed