{"_id":"64c013e9299bf7a2c002f7c2","slug":"ram-temple-construction-commitee-faizabad-news-c-97-1-ayo1001-317-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रामलला की अचल मूर्ति का काम 60 फीसदी पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रामलला की अचल मूर्ति का काम 60 फीसदी पूरा
Tue, 25 Jul 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राममंदिर निर्माण समिति की बैठक इस बार चार दिनों तक हुई। 22 जुलाई से शुरू हुई बैठक का समापन मंगलवार को हुआ। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने मंगलवार को सर्किट हाऊस में कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों के साथ बैठक की। बैठक में रामलला की अचल मूर्ति निर्माण को लेकर चर्चा हुई। बताया गया कि बाल स्वरूप रामलला की अचल मूर्ति का 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है, अक्तूबर तक मूर्ति बनकर तैयार हो जाएगी।
ट्रस्ट सूत्रों ने बताया कि रामलला की मूर्ति तीन मूर्तिकार रामसेवकपुरम में अलग-अलग बना रहे हैं। इन तीनों मूर्ति में से जो सर्वाेत्तम होगी उसे प्राणप्रतिष्ठित किया जाएगा। हाथ में धनुष बाण व मुकुट धारण किए रामलला की मूर्ति 51 इंच ऊंची खड़ी मुद्रा में कलमदल पर विराजमान होगी। वहीं दूसरी तरफ बैठक में मंदिर के अलावा अन्य योजनाएं दिसंबर तक कितना मूर्त रूप ले लेंगी, इसको लेकर चर्चा की गयी। इंजीनियरों ने बताया कि दिसंबर तक परकोटे का 70 फीसदी काम पूरा हो जाएगा। तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र का भूतल व प्रथम तल तैयार हो जाएगा। दो सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनने हैं, जिसमें से एक बन जाएगा। चर्चा हुई कि राममंदिर की सीढि़यों पर दायें व बाएं थ्री डी व टूडी पिक्चर लगाई जाएगी, इसको लेकर स्थान चिन्हित किया जा रहा है।