फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram path way closed

Ayodhya News: नयाघाट से शृंगारहाट तक आवागमन बंद

Mon, 12 Jun 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 12 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
ram path way closed
अयोध्या। रामपथ निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते लगातार हो रहे हादसों के बाद अब जिला प्रशासन की नींद टूटी है। रामपथ पर शनिवार सुबह श्रीराम अस्पताल के पास जेसीबी की चपेट में आने से एक रिक्शा चालक की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद रविवार से नयाघाट से शृंगारहाट पेट्रोल पंप तक आवागमन पूरी तरह से बंद कर गया दिया है।
विज्ञापन

शहर में रामपथ पर कुछ दिनों से निर्माण कार्य के दौरान मानकों की अनदेखी, बिना सुरक्षा के इंतजाम किए की जा रही खोदाई से दुुर्घटनाएं भी बढ़ गईं थीं। इसी लापरवाही के चलते लोगों में आक्रोश भी है। प्रशासन ने रविवार को नयाघाट से शृंगारहाट पेट्रोल पंप तक आवागमन बंद कर दिया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। प्रशासन का कहना है कि सड़क के बीचोबीच पाइप लाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया है, इसलिए आवागमन बंद किया गया है। इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि नयाघाट से शृंगारहाट पेट्रोल पंप तक डक्ट का काम पूरा किया जा चुका है। अब सड़क के बीच में पाइप लाइन डालनी है। इसके लिए बड़े-बड़े पत्थर के बोल्डर गड्ढों में डाले जाएंगे। निर्माण कार्य के दौरान आवागमन चालू रहने पर हादसे का खतरा हो सकता है, इसलिए रास्ता बंद रखा जाएगा। कार्यदायी संस्था का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर काम पूरा हो जाएगा। ऐसे में करीब सात दिन तक इस मार्ग पर आवागमन रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान गुफा के रास्ते से हनुमानगढ़ी जाएंगे
एडीएम प्रशासन ने शनिवार को हुई दुर्घटना के बाबत कहा कि कार्यदायी संस्था को सुरक्षा के मानकों के साथ काम को आगे बढ़ाने लिए सख्त निर्देशित किया गया है। नयाघाट से आने वाले श्रद्धालुओं व अन्य लोगों को हनुमान गुफा के रास्ते से हनुमानगढ़ी भेजा जाएगा। उदया के रास्ते से आने वाले लोग दंतधावन कुंड तिराहा से हनुमान गुफा के रास्ते से होते हुए सरयू घाट तक पहुंच सकेंगे।



भक्तिपथ पर भी निर्माण कार्य में लापरवाही
अयोध्या। श्रृंगारहाट से रामजन्मभूमि तक विकसित हो रहे भक्ति पथ पर भी निर्माण कार्य के दौरान भारी लापरवाही दिख रही है। इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है। बैरीकेडिंग भी नहीं की गई है। भक्तिपथ पर जगह-जगह पाइप लाइन टूटी होने से जलभराव की भी स्थिति है। इस मार्ग से हर दिन हजारों श्रद्धालु गुजर रहे हैं, कीचड़ में वाहन भी फंस रहे हैं, जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed