फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

राममंदिर का फैसला आने के बाद पहले दीपोत्सव को ज्यादा भव्य बनाने की तैयारी तेज

Thu, 29 Oct 2020 09:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
अयोध्या। राममंदिर का फैसला आने के बाद पहली बार 11 से 13 नवंबर को होने जा रहे दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गईं हैं। इस वर्ष रामलला के दरबार में भी भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

साढ़े पांच लाख दीप जलाने का रिकॉर्ड बनाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। गुरुवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने सरयू के आरती स्थल एवं घाट, लक्ष्मण किला घाट, राम की पैड़ी, राम कथा पार्क, राही यात्री निवास, भजन संध्या स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने दीपोत्सव से पूर्व कार्यदायी संस्था को सभी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने गुरुवार को सरयू आरती स्थल एवं घाट, लक्ष्मण किलाघाट, राम की पैड़ी, राम कथा पार्क, राही यात्री निवास, भजन संध्या स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। सरयू आरती स्थल/ घाट पर बनाए जा रहे आरती मंच सहित राम की पैड़ी व लक्ष्मण किलाघाट पर किए जा रहे कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने यहां पर लगाई गई सभी डस्टबिन की साफ-सफाई कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम की पैड़ी पर निर्माणाधीन एलईडी लगाने के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को राम की पैड़ी व घाटों पर अनावश्यक रूप से रखी गई बालू अन्य सामानों को शीघ्र हटाने तथा राम की पैड़ी की बुर्ज की साफ-सफाई व पुताई कराने को कहा।
जिलाधिकारी ने राम की पैड़ी व सरयू आरती घाट पर प्राइवेट गाड़ियों के प्रवेश को पूर्णता प्रतिबंधित करने तथा यहां छुट्टा जानवरों को हटाने के लिए आदेशित किया। इसके बाद डीएम ने भजन संध्या स्थल का निरीक्षण किया। कार्यदाई संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि 2 नवंबर तक सभी कार्यों को पूर्ण कर लिया जाएगा।
रामकथा पार्क का किया दौरा
डीएम ने रामकथा पार्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क के विस्तारीकरण के कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए पार्क को भव्यता देने के लिए कहा। उन्होंने पार्क से सटे यात्री निवास का भी निरीक्षण किया, चल रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. वैभव शर्मा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

दीप जलाने के लिए बनाए जाए विस्तृत प्लान
जिलाधिकारी ने अवध विश्वविद्यालय के प्रो. शैलेंद्र वर्मा व आशीष मिश्र को सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए 5.50 लाख से अधिक दीपों को जलाने के लिए विस्तृत प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीयों को चलाने में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed