फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

आज शाम से बाहरी लोगों का शहर में प्रवेश हो जाएगा बंद

Sun, 02 Aug 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
रामलला दर्शन मार्ग में जल लेकर जा रहे भक्त से पूछताछ करते पुलिस कर्मी - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने जिले में रूट डायवर्जन किया है। यह डायवर्जन कार्यक्रम के समापन तक जारी रहेगा। प्रधानमंत्री अयोध्या में पांच अगस्त को प्रस्तावित श्रीराम मंदिर निर्माण से संबंधित भूमि पूजन करने आ रहे हैं।
विज्ञापन

यातायात डायवर्जन की यह व्यवस्था तीन अगस्त की शाम पांच बजे से ही शुरू हो जाएगी। शहर के सआदतगंज से शहर की ओर, नवीन मंडी से शहर की ओर, शांति चौक से शहर की ओर, बूथ नंबर तीन से शहर की ओर, महोबरा कट से अयोध्या की ओर, बूथ नंबर चार से साथी तिराहा की ओर, साकेत पंप बैरियर से नयाघाट की ओर, बालूघाट बैरियर से रामघाट चौराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

केवल अयोध्या के निवासी ही पहचान पत्र के साथ प्रवेश कर सकेंगे। इसी प्रकार गैस गोदाम से चक्रतीर्थ की ओर, गुप्ता होटल से साकेत बैरियर की ओर, महोबरा चौराहे से टेढ़ी बाजार की ओर, आसिफबाग चौराहे से विद्याकुंड/मणिपर्वत की ओर, साथी तिराहा से रामघाट चौराहा की ओर, रामघाट चौराहा से हनुमानगढ़ी/ दीनबंधु तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थानीय निवासी पहचान पत्र के साथ ही प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद अयोध्या की सीमाओं से अन्य जनपद जाने वाले वाहनों को लेकर रूट डायवर्जन चार अगस्त रात्रि 12 बजे से प्रभावी होगा। सीओ यातायात अरविंद चौरसिया के मुताबिक लखनऊ से गोरखपुर/बस्ती की ओर जाने वाले वाहनों को बाराबंकी चौपला तिराहे से जरवल रोड, करनैलगंज गोंडा वजीरगंज, नवाबगंज होते हुए बस्ती गोरखपुर जाएंगे। गोरखपुर से लखनऊ/अंबेडकर नगर जाने वाले वाहन घघउआ चौकी से नवाबगंज गोंडा जरवल रोड बाराबंकी होकर लखनऊ को और कलवारी पुल होकर अंबेडकरनगर जाएंगे।
गोंडा/बलरामपुर की ओर से अयोध्या होकर लखनऊ/ बाराबंकी की ओर जाने वाले वाहनों को गोंडा अथवा मनकापुर से ही रोककर करनैलगंज, जरवल रोड, रामनगर चौराहा होते हुए बाराबंकी लखनऊ जाएंगे।
प्रयागराज/सुल्तानपुर की ओर से अयोध्या होकर बस्ती/गोरखपुर जाने वाले वाहनों को टेढ़ी बाजार कूरेभार से महरूआ से अंबेडकरनगर टांडा-कलवारी पुल होकर गोरखपुर, बस्ती, गोंडा जाएंगे।
अंबेडकरनगर से अयोध्या होकर गोरखपुर, बस्ती, गोंडा होकर जाने वाले वाहनों को तहसील तिराहा अंबेडकरनगर से टांडा कलवारी पुल होकर घघउआ चौकी होकर अपने गंतव्य को जाएंगे और लखनऊ जाने वाले वाहन थाना अहिरौली यादव नगर चौराहा से भीटी से सुल्तानपुर होकर लखनऊ को जाएंगे।
रायबरेली/अमेठी की ओर से अयोध्या होकर बस्ती गोरखपुर जाने वाले वाहनों को अमेठी अंबेडकर नगर तिराहा से सुल्तानपुर से महरुआ, टांडा होकर कलवारी पुल होकर जाएंगे।

उन्होंने बताया कि एंबुलेंस एवं मरीज वाहनों के लिए विशेष ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। ऐसे वाहनों को सुरक्षित गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। यह यातायात डायवर्जन कार्यक्रम चलने तक लागू रहेगा। बताया कि जनपद के सभी प्रमुख चौराहों व भीड़भाड़ वाली जगहों पर बैरियर लगाकर यातायात को सरल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed