फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

साकेत महाविद्यालय से हनुमानगढ़ी तक बैरिकेडिंग, सुरक्षा बेहद सख्त

Thu, 30 Jul 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन में आ रहे प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। सुपर सिक्योरिटी जोन में स्थित साकेत महाविद्यालय पर पीएम का हेलीकॉप्टर उतरेगा।
विज्ञापन

यहां से वह सड़क के रास्ते मुख्य कार्यक्रम स्थल श्रीरामजन्मभूमि जाएंगे। इस रास्ते पर पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क के दोनों ओर बैरियर लगाया जा रहा है। इसके साथ इन रास्तों पर पड़ने वाले घरों, दुकानों व मंदिरों में रहने वाले लोगों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर घरों की छतों पर पुलिस बल तैनात किए जाने की तैयारी चल रही है। खुफिया एजेंसियों व स्थानीय पुलिस द्वारा अतिसंवेदनशील टेढ़ी बाजार से धर्मकांटा तक रहने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी भी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम की सुरक्षा इंतजाम की कड़ी में साकेत महाविद्यालय से हनुमानगढ़ी तक सड़क की दोनों पटरियों पर करीब पांच फीट की बैरीकेडिंग लगाई जा रही है। साथ ही लोगों को हिदायत दी जा रही है कि वह मुख्य कार्यक्रम के दिन घरों में ही रहे।

इसके साथ ही साकेत महाविद्यालय से लेकर हनुमानगढ़ी तक सड़क के दोनों पटरियों पर पड़ने वाले घरों, दुकान व मंदिरों में रहने वाले लोगों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। विशेषकर अतिसंवेदनशील टेढ़ी बाजार से धर्मकांटा इलाके में रहने वाले लोगों पर निगाह रखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस रास्ते पर पड़ने वाले घरों की छतों पर पुलिसकर्मी व अतिसंवेदनशील इलाके में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी। एसपी सिटी विजयपाल सिंह का कहना है कि वीवीआईपी सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed