{"_id":"5e6523ef8ebc3ec7b70dd647","slug":"ram-nagri-faizabad-news-lko512777488","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 अप्रैल को राममंदिर निर्माण के भूमि पूजन की तय होगी तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 अप्रैल को राममंदिर निर्माण के भूमि पूजन की तय होगी तिथि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चार अप्रैल को अयोध्या में होने वाली बैठक का एजेंडा जारी किया है। बैठक में सबसे अहम कार्य राममंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तिथि निश्चित करना तय किया गया है, ताकि प्रधानमंत्री से भूमि पूजन कराया जा सके और निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की ओर से अध्यक्ष समेत सभी 15 ट्रस्टियों को भजे गए एजेंडा में कहा गया है कि बैठक दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी। इसमें राममंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तिथि निश्चित करेंगे। बैठक से पहले सभी सदस्य सामूहिक रूप से श्रीरामजन्मभूमि के दर्शन करेंगे, फिर बैठक समाप्त होने पर सामूहिक रूप से सरयू आरती में भी भाग लेंगे।
बाहर से आने ट्रस्टियों से अनुरोध किया गया है कि वायुयान द्वारा लखनऊ आना होगा। लखनऊ से अयोध्या तक लाने की व्यवस्था ट्रस्ट करेगा। यह भी अनुरोध किया गया है कि एक रात्रि पूर्व लखनऊ आना उचित होगा। लखनऊ में निवास की व्यवस्था वीवीआईपी अतिथि गृह में रहेगी। अयोध्या में बैठक स्थान व निवास के स्थान की सूचना कुछ दिन पश्चात दी जाएगी। सूत्र बताते हैं कि भूमि पूजन की तिथि तय करने में शुभ मुहूर्त और नक्षत्रों का भी ध्यान रखा जाएगा। ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र ने बताया कि भूमि पूजन की तिथि तय करने के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक कामदा एकादशी के दिन तय है, जो बेहद शुभतिथि मानी जाती है।