फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

राममंत्र का जाप कर रहे निहाल हो रहे रामभक्त

Sat, 22 Feb 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
फटिक शिला में कथा का प्रवचन करते कथा व्यास। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सनातन धर्मावलंबियों की आस्था की नगरी अयोध्या के सरयू तट स्थित फटिक शिला आश्रम की आध्यात्मिक आभा शीर्ष पर पहुंच गयी है। राममंत्र का जाप कर रामभक्त निहाल हो रहे हैं। अवसर है श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ का।
विज्ञापन

सत्संग प्रवचन के बीच आश्रम में हजारों नाम जापक राम नाम का जापकर अद्भुत वातावरण का सृजन कर रहे हैं। यज्ञ कुंड में आहुतियां डालकर भक्त अपना जीवन धन्य कर रहे हैं। आश्रम में देश-विदेश से अब तक 15 हजार भक्तों का आगमन हो चुका है।
विज्ञापन

तपस्वी संत नारायण दास उर्फ बगही बाबा की 103वीं जयंती व महंत रामाज्ञा दास की स्मृति में संचालित श्री सीताराम नाम महायज्ञ में प्रवचन करते हुए यज्ञ के संयोजक महंत सुकदेव दास कहते हैं सद्गुरु की कृपा और अटल वचन में विश्वास करने वाले को किसी प्रकार का भय नहीं होता। जो गुरु जितना धर्मनिष्ठ होगा उसका शिष्य भी उसके प्रभाव में आकर धर्मनिष्ठ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फटिक शिला आश्रम कई ऐतिहासिक श्री सीताराम नाम जप महायज्ञों का साक्षी है। उन्होंने बताया कि आश्रम में नेपाल, हालैंड, कानपुर, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों भक्त पहुंच चुके हैं।

1500 नाम जापकों द्वारा 54 कीर्तन कुंजों में अहर्निश राम नाम का जाप किया जा रहा है। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, नगर विधायक वेद गुप्ता, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने भी सीताराम नाम जप महायज्ञ में पहुंचकर अपना जीवन धन्य किया।
इस अवसर पर महंत मिथिलेश नंदनी शरण, आशीष कुमार बापू, आचार्य तुलसीदास, मौनी दीनदयाल दास, आचार्य रामगोविंद दास आदि ने भी भक्तों को कथारस का पान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed