फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

सीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Sat, 22 Feb 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को अयोध्या दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। सुरक्षा का प्रभारी एसपी सिटी विजयपाल सिंह को बनाया गया है। जबकि सीओ अयोध्या अमर सिंह व सीओ सिटी अरविंद चौरसिया उनका सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक अयोध्या के मुख्य मार्ग पर चार पहिया व सवारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। टेढ़ी बाजार से श्री राम अस्पताल से नयाघाट जाने वाले मार्ग पर चार पहिया व सवारी वाहनों सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर 17 निरीक्षक/थाना प्रभारी मय पुलिस बल, 86 एसआई, 11 महिला एसआई, 257 मुख्य आरक्षी व आरक्षी व 84 महिला आरक्षियों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त क्षेत्र में आवश्यकतानुसार एटीएस कमांडो, पीएसी जवान व क्यूआरटी टीमें भी निगाह रखेंगी। यातायात पुलिस द्वारा आवश्यक स्थलों पर बैरीकेडिंग व पार्किंग व्यवस्था की जाएगी व आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन भी किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा व वीडियो डिजिटल कैमरे का उपयोग किया जाएगा। साथ ही पुलिस अधीक्षक अभिसूचना इकाई द्वारा एंटी सेबोटाज चेकिंग की जाएगी।

मुख्य मार्ग पर सुबह 8 से शाम 4 बजे नहीं जा सकेंगे वाहन
टीएसआई विवेक सिंह के अनुसार सुरक्षा, शांति व्यवस्था बनाए रखने व यातायात को सुगम, सरल बनाने के लिए रविवार को टेढ़ी बाजार से श्री राम अस्पताल से नयाघाट जाने वाले मार्ग पर चार पहिया व सवार वाहन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed