फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

भक्तों के अनुकूल बनेगा परिक्रमा मार्ग

Tue, 04 Feb 2020 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
अयोध्या-पंचकोसी-चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। नई अयोध्या को विकास एवं पर्यटन की दृष्टि पर विकसित करने की चल रही योजनाओं में आस्था के पथ पंचकोसी व चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग के भी दिन बहुरेंगे। लोक निर्माण विभाग इसकी योजना तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग को दोनों तरफ से लगभग सात-सात मीटर चौड़ी करने की योजना है। फोर लेन की तरह सड़क पर कवर ड्रेन, फुटपाथ व जेब्रा लाइन जैसी सुविधाएं होंगी। 200 करोड़ रुपये के आसपास धन खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन

रामनगरी अयोध्या में परिक्रमा पथ है। एनएचआई पहले ही 84 कोसी सांस्कृतिक परिधि के परिक्रमा पथ को फोरलेन बनाने का केंद्रीय मंत्री निति गडकरी से शिलान्यास करा चुकी है। इस पथ पर पड़ने वाले ऋषि-मुनियों के आश्रम समेत तमाम प्राचीन मंदिरों तक भक्तों के लिए आवागमन सुलभ करने की तैयारी है। अब लोक निर्माण विभाग 14 कोसी आध्यात्मिक परिधि व पंच कोसी धार्मिक परिधि का फोर लेन की तर्ज पर विकास करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के आदेश पर सर्वे कर इसकी लागत दो सौ करोड़ रुपये आंकी गई है। प्रतिवर्ष पांच कोसी व 14 कोसी परिक्रमा में 20 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल होते हैं। हालांकि परिक्रमा मार्ग पिछले काफी दिनों से बदहाल है।
वर्ष में परिक्रमा के समय जिला प्रशासन व लोक निर्माण विभाग जागता है। अब पूरे परिक्रमा मार्ग के दोनों तरफ के हिस्सों को सात-सात मीटर चौड़ा किया जाना है। साथ ही पूरी सड़क को नई सिरे से बनाया जाना प्रस्तावित है। इसमें फुटपाथ विकसित करने के साथ, कवर ड्रेन, जेब्रा लाइन व हरियाली उपलब्ध कराए जाने की योजना है। सर्वे पूरा होने के बाद डीपीआर बनकर शासन को भेजा जाएगा। शासन से बजट आवंटन के बाद योजना को अमली जामा पहनाया जा सकेगा।
बदहाल सड़क से भक्तों के पांव होते छलनी
हर वर्ष परिक्रमा मार्ग के नाम पर खासा बजट प्रशासन की ओर से खर्च किया जाता है लेकिन मार्ग की हालत में कोई तब्दीली नहीं आती है। पूर्ववत सरकार ने पूरे परिक्रमा मार्ग की सड़कों को नए सिरे से बनवाया था लेकिन तब से लेकर अभी तक परिक्रमा मार्ग पर कोई कार्य नहीं हुआ। इसके चलते सड़कें जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस सड़कों पर परिक्रमार्थियों के पांव हमेशा से छलनी होते हैं।

अयोध्या की आध्यात्मिक परिधि के परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण किए जाने का सर्वे हो रहा है। दोनों साइडों को सात-सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसका अनुमानित बजट दो सौ करोड़ रुपये से अधिक होगा।
रविकुल गजेंद्र, एक्सईएन प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed