फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

सरकार अतिशीघ्र शुरू करे राममंदिर निर्माण: दिनेंद्र दास

Fri, 03 Jan 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
महंत दीनेंद्र दास। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। अयोध्या मामले के हिंदू पक्षकार निर्मोही अखाड़े के महंत दिनेंद्र दास ने राममंदिर की दिशा में सरकार की ओर से विशेष डेस्क गठित किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अपनी पारदर्शिता साबित की है।
विज्ञापन

कहा कि अयोध्या मामले का निर्णय ऐतिहासिक है और अब फैसले का अनुपालन भी पूरी पारदर्शिता से करने के प्रयास में सरकार जुटी हुई है। सरकार के इस निर्णय ने यह साबित कर दिया कि ट्रस्ट गठन की राह में कोई रोड़ा नहीं है। हम चाहते हैं कि सरकार अतिशीघ्र राममंदिर का निर्माण शुरू करे।
विज्ञापन

महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि सभी धर्मों के लोग अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण चाहते हैं। अयोध्या पहले से ही सांझी संस्कृति की विरासत है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, जैन सभी धर्मों के लोग अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण चाहते हैं इसमें कहीं कोई शक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार के इस कदम से यह साबित होता है कि राममंदिर निर्माण की दिशा में चरणबद्ध ढंग से सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने जहां राममंदिर का मार्ग प्रशस्त किया, वहीं मुस्लिम समाज को भी पांच एकड़ जमीन देकर संतुष्ट किया। फैसला आने के बाद जिस तरह से पूरे देश में शांति रही वह यह साबित करती है कि कोर्ट के फैसले को हर वर्ग ने स्वीकार किया है। अब सभी को दिव्य-भव्य राममंदिर निर्माण का इंतजार है।

रामनवमी से आएगी राममंदिर निर्माण की दिशा में तीव्रता: विहिप
विहिप ने सरकार द्वारा अयोध्या मामले में विशेष डेस्क गठित किए जाने का स्वागत किया है। विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा कि यह प्रगति का सूचक है, राममंदिर का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। कहा कि रामनवमी से राममंदिर निर्माण की दिशा में तीव्रता आएगी। ट्रस्ट गठन अब शीघ्र होने को है। अगले कुछ ही दिनों में ट्रस्ट बनते ही राममंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा और रामलला कपड़े के मंदिर से बाहर निकलकर भव्य मंदिर में विराजेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed