फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir rampath construction

Ayodhya News: 900 मजदूर चमका रहे राममंदिर के तीनों रास्ते

Wed, 21 Jun 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 21 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
ram mandir rampath construction
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के साथ ही मंदिर जाने वाले तीन प्रमुख रास्तों को भी चमकाने का काम जोरों पर चल रहा है। करीब 900 मजदूर इन तीनों रास्तों को विकसित करने में जुटे हैं। ये तीनों मार्ग मंदिर निर्माण से पहले बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

रामजन्मभूमि पथ का काम 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसी माह के अंत तक यह रास्ता बनकर तैयार हो जाएगा। यह रामलला का मुख्य दर्शनमार्ग भी होगा। इस मार्ग की लंबाई 566 मीटर है। राम जन्मभूमि पथ बिड़ला धर्मशाला के सामने से सुग्रीव किला के बगल से अमावा मंदिर, रंग महल के पीछे होते हुए सीधे राम जन्मभूमि मंदिर परिसर तक जाएगा। इस पर कुल 39.43 करोड़ रुपये की लागत आ रही है जिसमें से 23.79 करोड़ भूमि अधिग्रहण-पुनर्वास की लागत है। 390 मीटर लंबाई में मार्ग की चौड़ाई 30 मीटर व शेष 176 में चौड़ाई 24 मीटर है।
विज्ञापन

मार्ग पर सात मीटर चौड़ाई में डामर, कंकरीट मार्ग, 15 मीटर व 10 मीटर चौड़ाई में पैदल पथ का निर्माण हुआ है। पैदल पथ पर रेड सैंड स्टोन पत्थर लगाया जा चुका है। जिस पर सुंदर डिजाइन भी बनी है। मार्ग के दोनों ओर औसत 3.50 मीटर चौड़ाई में रेज्ड (उठे हुए) फुटपाथ का कार्य किया गया है। वहीं रामपथ व भक्तिपथ का भी काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आधुनिक लाइट से जगमग होगा पथ
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मुनीश कुमार ने बताया कि रामजन्मभूमि पथ पर पर्याप्त उजाला रहे, इसके लिए दो तरह की लाइटें लगाई जा रही हैं। पथ के बीच में ऊंचे लैंप लगाए गए हैं। मार्ग पर सुंदर डिजाइनर व आकर्षक पोल की स्थापना की गई है। मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्टोन बेंच, वाटर कियोस्क व प्रसाधन की व्यवस्था की जा रही है। इस स्मार्ट मार्ग के दोनों ओर यूटीलिटी डक्ट का प्रावधान किया गया है जिससे विद्युत तार ऊपर नहीं दिखाई देंगे व भविष्य में मार्ग बार-बार खोदने की आवश्यकता नहीं होगी।

इनसेट
तीनों रास्तों के निर्माण की समय सीमा
रामपथ- सहादतगंज से नयाघाट- कुल लंबाई 13:00 किमी- दिसंबर 2023
जन्मभूमि पथ- सुग्रीव किला से रामजन्मभूमि- लंबाई-2:00 किमी.- मई 2023
भक्तिपथ- श्रृंगारहाट से श्रीरामजन्मभूमि- लंबाई 0.75 किमी.- मई 2023
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed