फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

दिल्ली में बैठक के बाद रफ्तार पकड़ेगा राममंदिर निर्माण

Fri, 11 Dec 2020 07:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
अयोध्या। राम मंदिर के निर्माण का काम 15 दिसंबर को दिल्ली में होने जा रही मंदिर निर्माण समिति की बैठक के बाद रफ्तार पकड़ेगा। बैठक में जो सदस्य नहीं पहुंचेंगे, वह वर्चुअली हिस्सा लेंगे। समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में राम मंदिर की नींव का नक्शा फाइनल हो जाएगा और निर्माण को गति मिलेगी।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राममंदिर निर्माण समिति की बैठक 15 दिसंबर को अब अयोध्या नहीं बल्कि दिल्ली में होगी। बैठक में कई सदस्य वर्चुअली जुड़ेंगे। राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय प्रयागराज रवाना हो चुके हैं। वे प्रयागराज से ही बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन

इस बैठक में टाटा कंसल्टेंसी व एलएंडटी के तकनीकी विशेषज्ञ राममंदिर की नींव को लेकर फाइनल डिजाइन प्रस्तुत करेंगे जिसके बाद राममंदिर की नींव का काम तेज कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि 15 दिसंबर से खरमास लग रहा है इसलिए खरमास समाप्त होने के बाद ही राममंदिर की नींव का काम जनवरी के आखिरी सप्ताह में शुरू किया जा सकता है। इसको लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में राममंदिर निर्माण के लिए करीब 200 मजदूर अयोध्या पहुंच रहे हैं। करीब 20 बड़ी मशीनें पहले ही पहुंच चुकीं हैं। रामसेवकपुरम, कारसेवकपुरम व रामकोट क्षेत्र में मजदूूूरों के रहने के लिए आवास बनाए जा रहे हैं। कारसेवकपुरम में छह कमरे, रामसेवकपुरम में 16 कमरे तैयार किए जा चुके हैं। कार्यशाला में भी मजदूरों के रहने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed