{"_id":"5f8f268b8ebc3ec5ed5ab592","slug":"ram-mandir-faizabad-news-lko546299433","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे मंगवाएं श्री हनुमानगढ़ी अयोध्या का प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे मंगवाएं श्री हनुमानगढ़ी अयोध्या का प्रसाद
विज्ञापन
अयोध्या। अब आप देश के किसी भी कोने से घर बैठे हनुमानगढ़ी का प्रसाद मंगवा सकते हैं। डाक विभाग व संकटमोचन सेना ट्रस्ट ने प्रसाद पहुंचाने की सेवा का शुभारंभ किया। प्रधान डाकघर में आरएंडसी कंपनी के सहयोग से डाक विभाग ने श्रीहनुमानगढ़ी धाम अयोध्या पर विशेष आवरण एवं विशेष विरूपण भी किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल विवेक कुमार दक्ष ने कहा कि श्री हनुमानगढ़ी धाम का विशेष आवरण न सिर्फ देश के भीतर बल्कि वैश्विक स्तर पर भी सांस्कृतिक संदेशवाहक का कार्य करेगा।
मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर आरएन यादव ने बताया कि प्रसाद मंगवाने के लिए भक्तों को संकटमोचक प्रसाद लड्डू, तश्वीर, महावीरी, किताब के लिए 251 या 551 रुपये का ई. मनीआर्डर सब पोस्टमास्टर अयोध्या को भेजना होगा।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि डाक विभाग हनुमानजी और अयोध्या से जुड़ी ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व की चीजों को सामने लाकर भारतीय संस्कृति को निरंतर समृद्ध कर रहा है।
आरएंडसी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्ण मोहन सिंह, संकटमोचन सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास, फिल्म कलाकार बिंदु दारा सिंह ने कहा कि श्रीहनुमानगढ़ी प्रसाद का वितरण देखकर मन प्रफुल्लित हो उठा। कार्यक्रम में सीनियर पोस्टमास्टर रवि कुमार, डाक निरीक्षक सिंकू रावत, मनोज कुमार, एके सिंह, दीपक मौर्य, सत्येंद्र प्रताप सिंह, जयशंकर प्रसाद वर्मा, अनुज यादव, पंकज सिंह सहित साधू संत सहित मौजूद रहे।