फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

ट्रस्ट ने बदला पेमेंट का तरीका, चेक से नहीं होगा कोई भुगतान

Sun, 13 Sep 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
अयोध्या। क्लोन चेक के जरिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से जालसाजी कर छह लाख रुपये निकाले जाने के बाद ट्रस्ट सतर्क हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पेमेंट करने के तरीके में बदलाव करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ट्रस्ट अब चेक के जरिए कोई भुगतान नहीं करेगा। अधिकांश भुगतान आरटीजीएस के जरिए होगा। वहीं ट्रस्ट ने एसबीआई व पीएनबी को पत्र लिखकर ट्रस्ट के खाते से क्लोन चेक के जरिए किए गए भुगतान को वापस मांगा है। पत्र में यह भी कहा गया है कि पीएनबी ने क्लोन चेक को क्यों नहीं पकड़ा।
विज्ञापन

अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अकाउंट से हुई 6 लाख के फ्राड के बाद ट्रस्ट ने पेमेंट करने का तरीका बदल दिया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि अब ट्रस्ट भुगतान के लिए आरटीजीएस प्रणाली का प्रयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अकाउंट की सुरक्षा के लिए बैंक से लगातार बात हो रही है। बताया कि भारतीय स्टेट बैंक को पत्र लिखकर क्लोक चेक के जरिए निकाली गई धनराशि को वापस मांगा गया है। एसबीआई व पीएनबी को पत्र लिखकर रुपये वापस करने की मांग की गई है। कहा कि यह बड़ी चूक है कि पीएनबी ने क्लोन चेक को क्यों नहीं पकड़ा।

कंक्रीट भरने के बाद 28वें दिन नापी जाएगी ताकत
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि टेस्ट पाइलिंग तीन सेट में की जा रही है। दो पाइलिंग मंदिर के बाहर के हिस्से में भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिलर तैयार होने पर उसमें कंक्रीट भरने के बाद 28वें दिन उसकी ताकत नापी जाएगी। विशेषज्ञों की यह जिम्मेदारी दी गई है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed