फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

तीन दिन भूमि पूजन में अलग-अलग रंग के वस्त्र पहनेंगें रामलला

Sun, 02 Aug 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन के लिए तीन दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ सोमवार से हो रहा है। इस तीन दिन के अनुष्ठान में श्रीरामलला तीनों दिन अलग-अलग रंग के पोशाक पहनेंगे। भूमि पूजन के लिए रामलला को पहनाई जाने वाली पोशाक तैयार हो चुकी है। रविवार को पंडित कल्किराम द्वारा यह पोशाक श्रीरामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को भेंट की गई।
विज्ञापन

रामलला को हर दिन ग्रह और नक्षत्रों के अनुकूल अलग-अलग रंग की ड्रेस पहनाई जाती है। पंडित कल्किराम ने बताया कि श्रीराम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के निमित्त 3 से 5 अगस्त तक भूमि पूजन को लेकर श्री रामलला को धारण कराई जाने वाली विशिष्ट पोशाक का चार सेट रामलला के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को सौँप दिया गया है।
विज्ञापन

6 वर्षों से निरंतर जन्मभूमि पर फहराया जा रहा धर्मध्वज सहित विजय पताका के भी सात सेट मुख्य पुजारी को सौंपे गए हैं। इसके अलावा पुुजारी को धर्म ध्वज और विजय पताका का एक सेट भेंट करने के लिए भी सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को रामलला को श्वेत वस्त्र, मंगलवार को लाल व भूमि पूजन के दिन बुधवार को हरा वस्त्र पहनाया जाएगा। एक अतिरिक्त केसरिया रंग का वस्त्र भी पुजारी को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed