फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

राममंदिर भूमि पूजन उत्सव से जुड़ेंगे हजारों प्रवासी भारतीय

Tue, 28 Jul 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
अयोध्या। राममंदिर निर्माण शुरू होने को लेकर केवल अयोध्या ही उत्साहित नहीं है बल्कि देश-विदेशों में इस शुभ घड़ी को लेकर उल्लास छाया है। राममंदिर के भूमि पूजन उत्सव से हजारों प्रवासी भी जुड़ने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कथाव्यास आचार्य लक्ष्मण दास ने देश-विदेश में फैले अपने भक्तों को भूमि पूजन उत्सव से जोड़ने की तैयारी की है। उन्होंने बताया कि विश्व के कोने-कोने में बैठे प्रवासी रामभक्त भी भूमि पूजन उत्सव से जुड़ सकें, ऐसा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास आचार्य लक्ष्मण दास ने इसकी कमान संभाल ली है। कहा कि तीन अगस्त को आस्ट्रेलिया, कनाड़ा, मॉरीशस, इंग्लैंड, अमेरिका, फिजी, साउथ अफ्रीका आदि में मौजूद हजारों रामभक्तों को लाइव प्रवचन के जरिए उनसे पांच अगस्त को राममंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी में उत्सव मनाने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरा विश्व राममंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी में आनंदित है। सभी इस गौरवपूर्ण क्षण के गवाह बनने को आतुर हैं। श्रीराम विश्वात्मा हैं, वैश्विक हैं। रमन्ते योगिनो अस्मिन असौ राम:...। भगवान राम समस्त विश्व में रमे हैं, जो योगियों में रमण करते हैं, ऐसे श्रीराम के मंदिर निर्माण की खुशी से पूरा विश्व आहलादित है। लोगों को इतनी खुशी है कि जैसे अयोध्या में प्रभु श्रीराम का दोबारा जन्म हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed