फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

सीएम से बोले महंत नृत्यगोपाल मोदी आएं अयोध्या

Sun, 28 Jun 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
महंत नृत्यगोपाल दास से वार्ता करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मणिरामदास की छावनी जाकर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से मुलाकात की। इस दौरान राममंदिर निर्माण तेजी से शुरू करने को लेकर बंद कमरे में चर्चा हुई।
विज्ञापन

सीएम योगी से महंत नृत्यगोपालदास ने कहा कि प्रधानमंत्री को अतिशीघ्र आकर भूमि पूजन संपन्न कराना चाहिए। जिस पर मुख्यमंत्री ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ उत्तर दिया कि आपके आशीर्वाद से जल्द ही भव्य गर्भगृह का निर्माण होगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व मणिरामदास की छावनी पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने महंत नृत्यगोपाल दास का चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिया तो, महंत नृत्यगोपाल दास ने भी पूरी आत्मीयता से मुख्यमंत्री योगी का स्वागत सत्कार किया। मुख्यमंत्री ने बातचीत की शुरुआत करते हुए कहा कि आज बहुत अच्छी बारिश हो रही है। इस पर नृत्यगोपाल दास बोले कि रात से ही बारिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मणिरामदास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास व संत आनंद शास्त्री ने योगी जी का अंगवस्त्र देकर स्वागत सत्कार किया। मणिरामदास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने बताया कि मुख्यमंत्री ने महाराज श्री के स्वास्थ्य को लेकर उनका कुशल क्षेम पहुंचा। साथ ही राममंदिर निर्माण को लेकर भी बंद कमरे में चर्चा हुई।

महाराज श्री ने सीएम से कहा कि प्रधानमंत्री को अब अतिशीघ्र आकर राममंदिर के लिए भूमि पूजन करना चाहिए, ताकि भव्य गर्भगृह का निर्माण शुरू हो सके। बताया कि मुख्यमंत्री ने महाराज श्री को आश्वस्त किया कि आपके संरक्षण एवं आशीर्वाद से अतिशीघ्र ही दिव्य-भव्य मंदिर अयोध्या में आलोकित होगा। देश काल की परिस्थितियों की वजह से कुछ देरी हो रही है, लेकिन अब वह दिन दूर नहीं जब रामलला दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed