फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

राम मंदिर निर्माण से पहले राम जन्मभूमि परिसर में होगा रुद्राभिषेक

Sun, 07 Jun 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण से पहले राम जन्मभूमि परिसर में भगवान शिव की आराधना की जाएगी। 10 जून को राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास द्वारा राम जन्मभूमि परिसर स्थित कुबेर टीला पर रुद्राभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंका विजय से पहले जैसे श्री राम ने भगवान शिव की आराधना की थी, उसी तरह राममंदिर परिसर में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण से पहले महादेव की आराधना की जाएगी।
विज्ञापन

राम जन्मभूमि परिसर के कुबेर टीला पर विराजमान शशांक शेखर के मंदिर में 10 जून को अनुष्ठान होगा और इसके के बाद राम मंदिर के ढांचे पर आगे का काम शुरू होगा। परिसर में मंदिर निर्माण को लेकर तैयारी पूरी की जा चुकी है। परिसर में चल रहे समतलीकरण के बाद फाउंडेशन बनाए जाने की तैयारी को लेकर एलएंडटी कंपनी के अधिकारियों ने परिसर में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर निर्माण की प्रक्रिया के लिए परिसर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन परिसर में स्थित प्राचीन कुबेर टीला पर होगा, जहां भगवान शिव विराजमान है।

10 जून को महंत कमल नयन दास वैदिक ब्राह्मणों के साथ पूजन को आरंभ करेंगे जो कि सुबह 8 बजे से शुरू होगा. यह पूजन 2 घंटे तक किया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास के मुताबिक भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त से पहले भगवान रामेश्वर की स्थापना कर उनका अभिषेक किया था। इसलिए मंदिर निर्माण से पहले भगवान शशांक शेखर का पूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण की तैयारी की जा चुकी है। तराशे गए पत्थरों से ही मंदिर का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed