फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram leela

रामलीला के लिए फिल्मी कलाकार मुंबई में कर रहे रिहर्सल

Wed, 14 Oct 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
ram leela
पूर्वाभ्यास करते फिल्मी कलाकार। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला मैदान पर 17 से 25 अक्तूबर तक होने वाली फिल्मी कलाकारों की रामलीला को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अयोध्या की रामलीला में 45 फिल्मी कलाकार व सांसद भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

वहीं स्थानीय कलाकारों का हुनर भी लोग देख सकेंगे। रामलीला में दर्शकों को आने की अनुमति नहीं है, इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। रामलीला के लिए फिल्मी कलाकार संवाद याद करने में जुटे हैं। वे मुंबई में रिहर्सल कर रहे हैं।
विज्ञापन

रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने बताया कि रामलीला को लेकर सारे फिल्मी कलाकार मुंबई में रिहर्सल कर रहे हैं। वे रामलीला के संवाद आदि याद करने में जुटे हुए हैं। बताया कि रामलीला में स्पेशल इफेक्ट का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा में उड़ते हनुमान, राम-रावण युद्ध दर्शकों को आकर्षित करेंगे। बताया कि फिल्म स्टार बिंदु दारा सिंह, अवतार गिल, राकेश बेदी, शाहबाज खान आदि मुंबई में रिहर्सल कर रहे हैं।
बताया कि इस रामलीला में सांसद और फिल्म स्टार मनोज तिवारी अंगद की और सांसद व फिल्म स्टार रवि किशन भरत की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म स्टार बिंदु दारा सिंह हनुमान, असरानी नारद मुनी, रजा मुराद अहिरावण, शाहबाज खान रावण के रूप में नजर आएंगे। कुल 45 फिल्मी कलाकार पहली बार अयोध्या की धरती पर रामलीला मंचन करते नजर आएंगे।
बताया कि रामलीला मंचन में फिल्मी कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। अयोध्या की रामलीला को 14 भाषाओं मातृ भाषाओं हिंदी, इंग्लिश, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मराठी, पंजाबी, उर्दू, राजस्थानी, हरियाणवी, बंगला, मिथैली,ओड़िया में रिकॉर्डिंग कर एक हफ्ते बाद यू-ट्यूब पर दिखाई जाएगी।

रामलीला को सिर्फ सैटेलाइट चैनल्स, यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर ही 17 से 25 अक्तूबर तक शाम 7 बजे से 10 बजे तक दिखाया जाएगा।
जहां-जहां भगवान के चरण पड़े वहां की मिट्टी का होगा लाइव दर्शन
अयोध्या की रामलीला में भगवान के जहां-जहां चरण पड़े वहां की मिट्टी का लाइव दर्शन भी कराया जाएगा। यहीं नहीं रामलीला मंचन प्रतिदिन शाम सात बजे से शुरू होगा। इससे पूर्व आधे घंटे का रिकॉर्डेट प्रोग्राम भी दिखाया जाएगा जिसमें देश-विदेश के दर्शकों को अयोध्या के इतिहास से भी रूबरू कराया जाएगा। बताया कि रामलीला मंचन के लिए बने मंच पर देशभर के 17 स्थलों से मिट्टी कलश अयोध्या पहुंच चुका है। ऐसा किसी भी रामलीला में पहली बार होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed