फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram katha phool bangla

Ayodhya News: फूल बंग्ला झांकी में विराजे भगवान लक्ष्मीनारायण

Mon, 22 May 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 22 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
ram katha phool bangla
अयोध्या। प्राचीन काल में संतों ने भगवान को गर्मी से बचाने के लिए फूलबंग्ला सजाने की जो परंपरा शुरू की थी, वह आज भी प्रवाहमान है। प्राचीन पीठ अशर्फी भवन में संचालित श्रीरामकथा महोत्सव के क्रम में शनिवार देर रात मंदिर में विराजमान लक्ष्मीनारायण की फूल बंग्ला झांकी सजाई गई।
विज्ञापन


कथा महोत्सव में श्रीराम विवाह के दौरान भगवान का भव्य शृंगार मोगरा, गुलाब व कमल के पुष्पों से किया गया। इससे पूर्व भगवान का कमल, गुलाब व तुलसीदल से सहस्त्र अर्चन भी किया गया। अशर्फी भवन के पीठाधीश्वर जगद्गुरू श्रीधराचार्य ने जैसे ही श्रीराम विवाह का प्रसंग सुनाया तो चारों तरफ आओ सखियों मिल गाओ बधाई राम की बरात जनकपुर आई...गूंजने लगा। श्रीधराचार्य ने कहा कि राम जी का विवाह संपन्नता का प्रतीक है और भगवान शिव का विवाह सादगी का प्रतीक है। कथा स्थल पर श्रीराम विवाह की सजीव झांकी भी सजाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न प्रांतों से आए भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन

........
श्रीकृष्ण की हर लीला बनाती है संस्कारवान : स्वर्णदीप
हनुमतनगर (अयोध्या)। पूरा ब्लॉक क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पांचवें दिन कथा व्यास स्वर्णदीप शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की हर लीला संस्कारवान बनाती है। कथा व्यास ने कहा कि इंद्रदेव की पूजा न होने से इंद्रदेव नाराज हो गए और बारिश नहीं की। गोकुलवासियों ने श्रीकृष्ण के साथ जाकर गिरिराज शरण की पूजा की। उन्हें 56 भोग लगाए, तब गिरिराज भगवान ने प्रसन्न होकर बारिश की। कथा अवसर पर मुख्य यजमान चंद्रभान तिवारी, विमल तिवारी ने भी गिरिराज भगवान की पूजा कर 56 भोग अर्पित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed