फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   rain fire ball

Ayodhya News: आवाज के साथ जमीन से निकलने लगे आग के गोले, वीडियो वायरल

Tue, 18 Jul 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 18 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
rain fire ball
पूरा बाजार, अयोध्या। पूरा बाजार स्थित बच्चू लाल इंटर कॉलेज के मैदान में बारिश के दौरान मंगलवार शाम जमीन से आग के गोले निकलने लगे। इसका वीडियो वायरल हुआ है तो हलचल मच गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में अचानक जमीन से आग के गोले निकलने का वीडियो देख लोग भौचक्के रह गए। इसमें जगह-जगह आग जलती और आवाज होती सुनाई पड़ रही है। सूचना पर पूरा बाजार चौकी प्रभारी अजीत तिवारी पहुंचे उन्होंने जांच पड़ताल शुरू की। विद्यालय में मौजूद हनुमान मंदिर के पुजारी बब्बू पांडे ने बताया कि इस तरह की घटना हमारे सामने नहीं हुई है। यह वीडियो किसने बनाया और कब वायरल किया। हमें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह ने बताया कि हम लोग विद्यालय बंद कर घर चले आए थे। इसकी जांच की जा रही है कि घटना कैसे हुई है? कहा कि यह बच्चों की शरारत हो सकती है। आशंका यह भी है कि शायद अंदर से सीसीटीवी कैमरे का केबल गया है, उससे भी इस तरह की घटना हो सकती है। इसकी जांच करने के बाद ही सही पता चल पाएगा। चौकी प्रभारी अजीत तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह बच्चों की शरारत प्रतीत होती है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed