फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   rain

तेज बारिश से धान की मड़ाई बाधित, आलू, सरसों, मसूर की बोआई प्रभावित

Thu, 22 Oct 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
rain
बारिश के कारण जलमग्न फसल। - फोटो : FAIZABAD
तारुन/बीकापुर। किसानों के अरमानों पर बुधवार रात हुई बेमौसम बारिश ने पानी फेर दिया। खेत से लेकर खलिहान में पड़ी धान की फसल जलमग्न हो गई। रबी के सीजन में फसल की बोआई के लिए तैयार पड़े खेत भी पानी से लबालब हो गए। इससे आलू, सरसों और मसूर की बोआई प्रभावित हो गई है। बेमौसम बारिश से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश से सबसे ज्यादा धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही सब्जी की फसल भी खराब हुई है। घूरीटीकर के किसान सुरेश कुमार पांडेय ने बताया कि बारिश से धान के खेतों में पककर तैयार फसल पूरी तरह से पानी में डूबकर चौपट हो गई है।
विज्ञापन

आलू की बोआई भी प्रभावित हुई। किसानों ने सैकड़ों बीघा आलू की बोआई कर दी थी। तो क्षेत्र में हजारों बीघा में आलू के खेत बनकर तैयार हो गए थे। लेकिन अब उनकी बोआई पिछड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान गफ्फार अली ने बताया कि इस बेमौसम बारिश ने सभी के अरमानों पर पानी फेर दिया है। किसान राम मिलन, शीतला, अजय सिंह, दिनेश सिंह, पिंकू सिंह, सियाराम पाल ने बताया कि धान की फसल में पानी ही पानी भरा।
बारिश सिर्फ गन्ने की फसल के लिए फायदेमंद है। कोदैला निवासी प्रधान ओम प्रकाश यादव, विश्वनाथ तिवारी, उमरनी पिपरी निवासी कपिल देव पाठक ने बताया कि उनकी धान की फसल कटाई करके खेत में सूखने के लिए रखी गई थी। बरसात होने से फसल भीग गई है।

सहजपुर मठिया निवासी आलोक सिंह, बहीउद्दीनपुर निवासी राहुल मिश्रा सहित कई किसानों ने बताया कि आलू की बोआई के लिए खेत तैयार किया था। बारिश से आलू के साथ ही सरसों और मसूर की बोआई प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed