फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   rain

सुबह हुई बारिश, दिन भर छाए रहे बादल

Sun, 19 Jul 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
rain
अयोध्या। भीषण गर्मी व उमस का सामना कर रहे लोगों को रविवार को राहत मिली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे। सुबह करीब 7 बजे घने बादलों के चलते अंधेरा छा गया। इसके बाद कुछ इलाकों में तेज तो कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे व बूंदाबांदी होती रही इससे मौसम सुहावना बना रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो दिनों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में बीते एक सप्ताह से गर्मी व उमस का सामना कर रहे लोगों को रविवार को हुई बारिश ने राहत दी। शनिवार देर रात से ही आसमान में घने बादल उमड़ने लगे और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह घने बादलों ने हवाओं का साथ मिलते ही बरसना शुरू कर दिया। अयोध्या फैजाबाद शहरी क्षेत्र में मध्यम तो ग्रामीण इलाकों में मूसलाधार बरसात हुई। दिनभर बूंदाबांदी का दौर चलता रहा, इससे मौसम सुहावना बना रहा।
मौसम विभाग के अनुसार जिले में 9.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई। एनडी यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार आगामी दो दिन आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे और मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार रविवार की भोर से शुरू हुई मूसलाधार बारिश देख किसानों के चेहरे खिल उठे। रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर कीचड़ का साम्राज्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed