फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Railway Safety Commissioner will inspect the Akbarpur-Gosaiganj rail route tomorrow

रेल संरक्षा आयुक्त कल करेंगे अकबरपुर-गोसाईगंज रेलमार्ग का निरीक्षण

Wed, 03 Aug 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Railway Safety Commissioner will inspect the Akbarpur-Gosaiganj rail route tomorrow
अयोध्या। अकबरपुर-कटेहरी-गोसाईगंज तक के करीब 22 किमी. रेलमार्ग पर चल रहा ट्रैक दोहरीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। रेल संरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक इस नवनिर्मित रेलमार्ग का 6 अगस्त को निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

सब ठीक पाए जाने के बाद उनकी अनुमति मिलने के बाद इस पर ट्रेनों का संचालन होगा। इस रेलमार्ग के निर्माण कार्य के चलते वाराणसी-अयोध्या-लखनऊ रेलमार्ग पर 26 जुलाई से 5 अगस्त तक के लिए चार ट्रेनें निरस्त की गईं हैं, जबकि 32 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम यातायात प्रदान करने के लिए रेल, सड़क मार्ग को दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही हवाई मार्ग से भी देश के अन्य हिस्सों को अयोध्या से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 150 करोड़ की लागत से अयोध्या रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का निर्माण करीब-करीब पूरा हो गया है। बाराबंकी-अयोध्या-अकबरपुर मार्ग पूर्णतया विद्युतीकरण हो चुका है। अब इस रूट का दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है।
जौनपुर के खेतासराय से अकबरपुर रेल मार्ग के दोहरीकरण का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। 26 जुलाई से अकबरपुर-कटेहरी-गोसाईगंज तक के करीब 22 किमी. रेलमार्ग के दोहरीकरण कार्य शुरू हुआ था, यह करीब-करीब पूरा हो गया।
गोसाईगंज रेलवे स्टेशन के अधीक्षक महेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि 6 अगस्त को रेल संरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक इस रेलमार्ग पर ट्रेन चलाकर निरीक्षण करेंगे।

उनकी अनुमति के बाद इस पर ट्रेनों का आवागमन प्रारंभ हो जाएगा। बताया कि 5 अगस्त के बाद निरस्त हुई व अन्य रूट पर डायवर्ट हुई ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित रूट पर आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed